PAK vs NZ test series: न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, 724 विकेट लेने वाले दिग्गज गेंदबाज को दिखाया बाहर का रास्ता
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ test series New Zealand team announced Trent Boult
Edited By Bhoopendra Rai

PAK vs NZ test series New Zealand team announced Trent Boult
PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं। केन विलियमसन की जगह अब दिम साउदी को कप्तानी दी गई है। इस टीम में दिग्गज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को जगह नहीं मिली है। हालांकि स्पिन गेंदबाज इश सोढ़ी की टेस्ट क्रिकेट में 4 साल बाद वापसी हुई है।
दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी मजबूत टीम का ऐलान किया है, लेकिन इस टीम में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ड बाहर हैं। सेंट्र्ल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने वाले ट्रेंट बोल्ट को टीम में शामिल नहीं किया गया है। ट्रेंट बोल्ड ने टेस्ट, वनडे, टी20 और आईपीएल में कुल 724 विकेट लिए हैं। उन्होंने 78 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 317 विकेट झटके।
Squad News | The first Test against @TheRealPCB starts in Karachi on Boxing Day.
More | https://t.co/cZdpKGOgNJ #PAKvNZ pic.twitter.com/urDBlmAURT
— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) December 14, 2022
हाल ही में तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट (Trent Boult) ने चौंकाने वाला फैसला लेते हुए न्यूजीलैंड क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से खुद को अलग कर लिया था। ट्रेंट बोल्ट ने अपने बयान में कहा था कि उनके लिए उनका परिवार ज्यादा अहम है और वह उसके साथ ज्यादा से ज्यादा वक्त गुजारना चाहते हैं, ट्रेंट बोल्ट हालांकि दुनियाभर में होने वाली टी20 लीग के लिए उपलब्ध रहेंगे।’
टिम साउदी (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवोन कॉन्वे, मैट हेनरी, टॉम लाथम, डैरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, केन विलियमसन, विल यंग।
पहला टेस्ट, कराची, 26 से 30 दिसंबर
दूसरा टेस्ट, मुल्तान, 3 से 7 जनवरी
पहला वनडे, कराची, 10 जनवरी
दूसरा वनडे,, कराची, 12 जनवरी
तीसरा वनडे,, कराची, 14 जनवरी
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: