नई दिल्ली: हाल ही पाकिस्तान की टीम को सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में ऐतिहासिक हार का सामना करना पड़ा। बाबर आजम की जगह इस सीरीज में पाकिस्तान की कप्तानी नियमित उप कप्तान शादाब खान ने की थी। अब खबर है कि शादाब को उप कप्तानी से हटाया जा सकता है। पाकिस्तान के जियो न्यूज की खबर के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) व्हाइट-बॉल क्रिकेट के लिए उप-कप्तान के रूप में ऑलराउंडर शादाब खान की जगह लेने पर विचार कर रहा है।

उसामा मीर को दी जा सकती है जगह

सूत्रों का कहना है कि उप-कप्तान की भूमिका में किसी नए व्यक्ति को लाने का फैसला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आगामी सीमित ओवरों की श्रृंखला से पहले लिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि लेग स्पिनर उसामा मीर न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान टीम में शादाब खान की जगह ले सकते हैं। 24 साल के ऑलराउंडर शादाब को 2020 में उप-कप्तान नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
और पढ़िए – IPL Bhojpuri Commentary: भोजपुरी कमेंट्री पर रविकिशन बोले- ये मातृभाषा के प्रति मेरा प्यार

शेड्यूल को किया गया चेंज

हाल ही में पंजाब में चुनाव के कारण पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच श्रृंखला के शेड्यूल को चेंज किया गया है। पीसीबी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और न्यूजीलैंड क्रिकेट ने सर्वसम्मति से न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के पांच वनडे और पांच टी20 मैचों के पाकिस्तान दौरे में बदलाव करने पर सहमति जताई है।” यह न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम का एक अतिरिक्त दौरा है और मैच आईसीसी टीम रैंकिंग में गिने जाएंगे। ODI पाकिस्तान को ACC एशिया कप और ICC मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 के लिए अपना टीम को तैयार करने में मदद करेगा।

पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड शेड्यूल

14 अप्रैल – पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर

विज्ञापन

15 अप्रैल – दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर

17 अप्रैल – तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय, लाहौर

विज्ञापन

20 अप्रैल – चौथा टी20ई, रावलपिंडी

24 अप्रैल – 5वां टी20 इंटरनेशनल, रावलपिंडी

विज्ञापन

वनडे सीरीज

26 अप्रैल – पहला वनडे, रावलपिंडी

30 अप्रैल – दूसरा वनडे, कराची

विज्ञापन

3 मई – तीसरा वनडे, कराची

5 मई – चौथा वनडे, कराची

विज्ञापन

7 मई – 5वां वनडे, कराची

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ