PAK vs NZ: 'इमाद को ओवर दो...', स्टेडियम में फैंस ने लगाए नारे, ऑलराउंडर ने किया रिएक्ट, देखें वीडियो

PAK vs NZ Imad Wasim

PAK vs NZ Imad Wasim

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान के ऑलराउंडर इमाद वसीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी-20 सीरीज में शानदार वापसी की। पहले मैच में उन्होंने 13 गेंदों में 16 रन बनाए तो वहीं गेंदबाजी में 1 ओवर में महज 2 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हालांकि उन्हें सिर्फ काफी देर बाद 15वें ओवर में सिर्फ एक बार ही गेंदबाजी करने का मौका मिला।

‘इमाद को ओवर दो…’

इमाद के साथ इस तरह का व्यवहार होता देख स्टेडियम में मौजूद फैंस काफी निराश हो गए। वे इमाद को ज्यादा से ज्यादा गेंदबाजी करते देखना चाहते थे। ऐसे में जब इमाद बाउंड्री लाइन के पास आए तो फैंस ने ‘इमाद को ओवर दो…’ के नारे लगाना शुरू कर दिया। इस पर ऑलराउंडर ने हाथ जोड़कर गुजारिश की कि फैंस ऐसा न करें। हालांकि फैंस की आवाज कम नहीं हुई। इसके बाद इमाद ने उनका शुक्रिया अदा किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1647100839213801481

ऐसा रहा इमाद का ओवर 

इमाद 15वां ओवर फेंकने आए। उन्होंने तीसरी गेंद पर एडम मिल्ने को आउट किया। वहीं चौथी गेंद पर उन्होंने एक बार फिर कहर बरपाया और मैट हेनरी को मोहम्मद रिजवान के हाथों कैच करा पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस ओवर की दूसरी गेंद पर मिल्ने ने दो रन लिए थे, हालांकि इसके बाद इस ओवर में एक भी रन नहीं आया।

अफगानिस्तान के खिलाफ डेढ़ साल बाद की वापसी 

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में दर्शकों का ये वीडियो वायरल हो रहा है। 34 वर्षीय क्रिकेटर ने पिछले महीने अफगानिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में राष्ट्रीय टीम में अपनी वापसी की थी, लेकिन वह अपने प्रदर्शन से प्रभावित करने में विफल रहे। शारजाह में प्रत्येक मैच में उन्हें केवल एक ओवर गेंदबाजी करने के लिए दिया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ