PAK vs NZ: सेंचुरी ठोक दर्द से कराह उठे फखर जमां, चौथी ही गेंद पर हो गए रनआउट, देखें वीडियो

PAK vs NZ Fakhar Zaman Century

PAK vs NZ Fakhar Zaman Century

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच खेले गए तीसरे और फाइनल वनडे मुकाबले में पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज फखर जमां ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। बेहतरीन लय में दिखे फखर ने दमदार सेंचुरी ठोक हाहाकार मचा दिया। उन्होंने अपने वनडे करियर की आठवीं सेंचुरी जड़ी। फखर ने 122 गेंदों में 10 चौके-एक छक्का ठोक 101 रन बनाए। हालांकि वह सेंचुरी जड़ने के चार गेंद बाद ही रनआउट हो गए। इसकी वजह उनका चोटिल होना भी हो सकता है।

विज्ञापन

दर्द से कराह उठे फखर जमां

दरअसल, शतक जमाने के बाद फखर जमां दर्द से कराहते हुए नजर आए। उन्होंने ईश सोढ़ी की गेंद पर 36वें ओवर में जैसे ही एक रन लेकर सेंचुरी पूरी की, आधे रास्ते जाने के बाद वह दर्द से कराहते दिखे। फखर के पैरों की नसों में खिंचाव था, जिसके बाद वह असहज नजर आए। इसके बाद अगले ही ओवर में वह रनआउट हो गए।

विज्ञापन

https://twitter.com/TheRealPCB/status/1613872441956208640?cxt=HHwWgMC8-e2b0OUsAAAA

विज्ञापन

माइकल ब्रेसवेल की दूसरी ही गेंद पर फखर ने एक रन चुराने की कोशिश की, लेकिन सब्स्टीट्यूट फील्डर ने उन्हें रनआउट कर दिया। इस तरह शानदार बल्लेबाजी कर रहे फखर को 101 रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। पाकिस्तान के विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 रन जड़े।

विज्ञापन

नहीं चला शान, बाबर का बल्ला

इस मैच में फखर के साथ बल्लेबाजी करने उतरे दूसरे ओपनर शान मसूद फ्लॉप रहे। मसूद बिना खाता खोले ही आउट हो गए। कप्तान बाबर आजम भी इस अहम मुकाबले में फेल रहे। बाबर 13 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने फखर जमां के साथ शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 74 गेंदों में 77 रन जड़े। रिजवान ने अपनी पारी में 6 शानदार चौके लगाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ