---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs NZ: इतिहास रचने के कगार पर बाबर आजम, सिर्फ ‘एक कदम’ दूर

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नित नए कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। हालांकि बाबर की कप्तानी को लेकर इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं, लेकिन वे एक के बाद एक मैच जीतकर नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। अब बाबर इतिहास रचने से महज एक कदम दूर हैं। गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम नित नए कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। हालांकि बाबर की कप्तानी को लेकर इन दिनों सुर्खियां बनी हुई हैं, लेकिन वे एक के बाद एक मैच जीतकर नए रिकॉर्ड भी बना रहे हैं। अब बाबर इतिहास रचने से महज एक कदम दूर हैं। गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले में बाबर के पास टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले कप्तान बनने का मौका होगा।

43 मैचों में जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे बाबर  

यदि बाबर कीवी टीम के खिलाफ ये मुकाबला जीतते हैं तो वे T20i में दुनिया के सबसे सफल कप्तान बन जाएंगे। बाबर अब तक 69 मैचों में से 42 में जीत दर्ज कर चुके हैं। वह अफगानिस्तान के असगर अफगान और इंग्लैंड के इयोन मोर्गन के साथ बराबरी पर हैं। जिन्होंने 42-42 मुकाबले जीते हैं। एक और मुकाबला जीतते ही बाबर 43 मैचों में जीत दर्ज करने वाले दुनिया के पहले कप्तान बन जाएंगे। पिछले मैच में बाबर ने 41 मैचों में जीत दर्ज करने वाले कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा था।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – PAK vs NZ: आखिरकार इमाद वसीम ने पूरे किए ओवर, पावरप्ले में कमाल देख फैंस गदगद

T20i में तीन शतक, रोहित शर्मा के करीब पहुंचे 

बाबर की कप्तानी में पाकिस्तान लगातार दो टी20 विश्व कप (2021 और 2022) के सेमीफाइनल में पहुंचा और उपविजेता रहा। कीवी टीम के खिलाफ दूसरे टी20 के दौरान बाबर ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में अपना तीसरा टी20 इंटरनेशनल शतक बनाया। बाबर भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के करीब हैं, जो वर्तमान में चार शतकों के साथ शीर्ष पर हैं।

---विज्ञापन---
और पढ़िए – IPL 2023: क्या पहले ही मैच में जेसन रॉय हो गए चोटिल? सुनील गावस्कर ने उठाया जरूरी सवाल

पाकिस्तान के एकमात्र बल्लेबाज

वह प्रारूप में एक शतक से अधिक के साथ पाकिस्तान के एकमात्र बल्लेबाज हैं। मैच के दौरान बाबर केवल 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक बनाने में सफल रहे और फिर अगली 22 गेंदों पर 51 रन बनाए। अंतिम तीन ओवरों में 36 रन शामिल थे। बाबर ने आखिरी ओवर में जेम्स नीशम को दो चौके और एक छक्का लगाकर पारी की अंतिम गेंद पर अपने 100 रन पूरे किए।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
First published on: Apr 20, 2023 05:15 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola