PAK vs NZ: 'बाबर के बाद पाकिस्तान को ऐसा खिलाड़ी मिला है...', इस बल्लेबाज के मुरीद हुए फखर जमां

PAK vs NZ Fakhar Zaman Saim Ayub

PAK vs NZ Fakhar Zaman Saim Ayub

नई दिल्ली: पाकिस्तान-न्यूजीलैंड के बीच लाहौर में खेले गए पहले टी20 में फखर जमां और सैम अयूब की शानदार पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने उस वक्त पारी को संभाला, जब टीम के स्टार ओपनर बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जल्दी आउट हो गए। दोनों बल्लेबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने 182 रनों की पारी खेली। जवाब में कीवी टीम 94 रनों पर आउट हो गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार शुरुआत के बाद फखर जमां ने अपने टीम के युवा साथी सईम अयूब की तारीफ की।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए बहुत सारे मैच जीतेगा

जमां ने कहा- “सईम बल्लेबाजी लाइन-अप में एक अद्भुत जोड़ है। उसके शॉट्स की रेंज वास्तव में अच्छी है। बाबर के बाद पाकिस्तान को ऐसा खिलाड़ी मिला है। आप किसी खिलाड़ी को इतनी जल्दी जज नहीं कर सकते, लेकिन मुझे लगता है कि अगर वह कड़ी मेहनत और खुद का ख्याल रखना जारी रखता है तो लंबे समय तक पाकिस्तान की सेवा करेगा और बहुत सारे मैच जीतेगा।”

विज्ञापन

सईम अयूब की जितनी भी प्रशंसा करें, वह पर्याप्त नहीं

वहीं कप्तान बाबर आजम ने कहा- सैम और फखर ने फिर से पारी को संभाला और हमें दबाव में नहीं आने दिया। हम सईम अयूब की जितनी भी प्रशंसा करें, वह पर्याप्त नहीं है। वह दिन-ब-दिन सुधार कर रहा है, अपने अवसरों का लाभ उठा रहा है। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

विज्ञापन

अयूब ने महज 28 गेंदों में 6 चौके-2 छक्के ठोक 47 रन जड़े तो वहीं जमां ने 34 गेंदों में 47 रन बनाए। पहले मैच में जीत के बाद पाकिस्तान टीम के हौसले बुलंद हैं। 5 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ