PAK vs NZ: टॉम लैथम ने सेंचुरी ठोक मचा दी सनसनी, तोड़ डाला जॉन राइट का ये रिकॉर्ड

PAK vs NZ 1st Test Tom Latham

PAK vs NZ 1st Test Tom Latham

विज्ञापन

नई दिल्ली: न्यूजीलैंड टेस्ट के सलामी बल्लेबाज टॉम लैथम ने बुधवार को कराची नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार सेंचुरी जड़ी। लैथम ने 113 रनों की धुआंधार पारी खेलकर अपना 13वां टेस्ट शतक लगाया। इसके साथ ही लैथम ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया।

सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा शतक

उन्होंने ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में सबसे ज्यादा शतक जमाकर जॉन राइट को पीछे छोड़ दिया। राइट के नाम 12 शतक दर्ज हैं। उन्होंने कीवी सलामी बल्लेबाज के रूप में सबसे अधिक शतक दर्ज किए थे। अब लैथम इस मामले में उनसे आगे निकल गए हैं। 2014 में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने के बाद लैथम ने मील का पत्थर हासिल करने के लिए 120 पारियां खेलीं। उनके अलावा जॉन राइट, ग्लेन टर्नर (7), मैट हॉर्न (4) और एमएच रिचर्डसन (4) न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक शतकों की लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/SENZ_Radio/status/1607986146692456448?cxt=HHwWgIDT1bC429AsAAAA

113 रन बनाकर आउट हुए लैथम

लैथम को मिस्ट्री स्पिनर अबरार अहमद ने लंच से कुछ मिनट पहले 191 गेंदों पर 113 रन बनाकर आउट किया जिसमें 10 चौके शामिल थे। केवल केन विलियमसन (24), रॉस टेलर (19) और मार्टिन क्रो (17) ने लैथम की तुलना में रेड-बॉल प्रारूप में कीवी टीम के लिए अधिक शतक बनाए हैं। मैच की बात करें तो पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए। कप्तान बाबर आज़म (161 रन) और आगा सलमान (103 रन) के शतकों की बदौलत टीम को बोर्ड पर एक मजबूत टोटल लगाने में मदद मिली।

विज्ञापन

https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1607986357120684032?cxt=HHwWgMDSvdDE29AsAAAA

विज्ञापन

फ्लू के चलते बाहर हुए बाबर आजम

इस बीच पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम फ्लू के चलते बाहर हो गए हैं। कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन वह मैदान पर नहीं उतर सके। इसके बजाय सरफराज अहमद ने उनकी अनुपस्थिति में नेतृत्व की जिम्मेदारी संभाली। सरफराज ने लगभग चार साल बाद टेस्ट टीम में वापसी की है। इसके अलावा मोहम्मद रिजवान दिन के खेल की शुरुआत में सब्स्टीट्यूट फील्डर के रूप में मैदान में उतरे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ