IND vs SL: भारत दौरे के लिए श्रीलंका ने किया टीम का ऐलान, घातक गेंदबाज को बनाया उपकप्तान
Edited By Gyanendra Sharma

Edited By Gyanendra Sharma

IND vs SL: श्रीलंका का भारत दौरा के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। 3 जनवरी से होने वाली टी20 सीरीज के लिए भारत ने मंगलवार 27 दिसंबर को ही टीम की घोषणा की है। अब लंका ने भी अपनी टीम की घोषणा कर दी।
कप्तानी दसुन शनाका संभालेंगे लेकिन उपकप्तानी की जिम्मेदारी में बदलाव हुआ है। टी20 में उपकप्तान के रूप में वानिन्दु हसारंगा नजर आएंगे, वहीं वनडे में कुसल मेंडिस को चुना गया है। स्क्वाड में कुल 20 खिलाड़ी शामिल हैं लेकिन इनमें से कुछ केवल टी20 और कुछ सिर्फ वनडे सीरीज के लिए चुने गए हैं।
बता दें भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 3 जनवरी से होगी। 3 से 7 जनवरी के बीच मुंबई, पुणे और राजकोट में यह टी20 सीरीज खेली जाएगी। वनडे 10 से 15 जनवरी के बीच गुवाहाटी, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में वनडे सीरीज खेली जानी है।
Sri Lanka have named their limited-overs squad to tour India in the new year 🔽 pic.twitter.com/ZnqxnvELow
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 28, 2022
दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निशांका, अविश्का फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमे, कुशल मेंडिस (वनडे सीरीज के लिए उप-कप्तान), भानुका राजपक्षे (सिर्फ टी-20 टीम में), चरिथ असालंका, धनंजय डि सिल्वा, वानिंदु हसारंगा (टी-20 सीरीज के लिए उप-कप्तान), आशेन बांद्रा, महीष तिक्षाणा, जेफरी वेंडरसे (सिर्फ वनडे टीम में), चमिका करुणारत्ने, दिलशान मधुशंका, कसुन रजिथा, नुवांदु फर्नांडो (वनडे सीरीज के लिए), दुनिथ वेल्लागे, प्रमोद मुधशन, लाहिरु कुमारा, नुवान तुशारा (टी-20 टीम के लिए)
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: