PAK vs NZ: नौमान अली की गेंद ने पड़ते ही बदला कांटा, हैरान रह गए Devon Conway और हो गया खेल, देखें वीडियो
Edited By Siddharth Sharma

PAK vs NZ 1st Test Davon Conway Nauman Ali wicket
Edited By Siddharth Sharma

PAK vs NZ 1st Test Davon Conway Nauman Ali wicket
PAK vs NZ: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 438 रन बनाए। इसके बाद न्यूजीलैंड ने अपनी पारी की शानदार शुरुआत की और दोनों ही ओपनर्स ने 183 रनों की साझेदारी की। इस पार्टनर्शीप को आखिरकार नौमान अली ने शानदार गेंद डालकर तोड़ दिया। उन्होंने डेवोन कोन्वे को 92 रनों पर आउट कर दिया।
दरअसल न्यूजीलैंड की पारी के दौरान 52वें ओवर में नौमान अली गेंदबाजी करने उतरे। उन्होंने शुरुआत से ही कॉन्वे को परेशान करके रख दिया और अंत में तेज रफ्तार में गेंद फेंकी जो टप्पा पड़ते ही कांटा बदलते हुए सीधे अंदर की तरफ घुसी और कॉन्वे के पैर से टकरा गई। जिसके बाद अंपायर ने नॉटआउट दिया लेकिन पाकिस्तान की टीम ने रिव्यू लिया जिसमें ये पाया गया कि गेंद सीधे स्टंप में घुस जाती। इसके चलचे डेवोन कॉन्वे शतक से चूक गए और 92 रनों पर आउट हो गए।
Rewarded for the tight lines maintained this morning ☝️
Excellent review 👏#PAKvNZ | #TayyariKiwiHai pic.twitter.com/jejexv1v7n
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) December 28, 2022
इससे पहले कॉनवे न्यूजीलैंड के लिए टेस्ट में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। अपनी शानदार बल्लेबाजी उन्होंने 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ डाला। कॉनवे ने 19वीं पारी में एक हजार रनों का आंकड़ा पार किया। इससे पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाज जॉन रीड के नाम दर्ज था। उन्होंने ऑकलैंड में 25 जनवरी 1985 को रिकॉर्ड बनाया था। रीड ने 20 पारियों में अपने नाम ये रिकॉर्ड दर्ज किया था।
पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद, बाबर आजम (c), सऊद शकील, सरफराज अहमद (wk), आगा सलमान, नौमान अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, अबरार अहमद, मीर हमजा
न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (wk), माइकल ब्रेसवेल, टिम साउथी (c), ईश सोढ़ी, नील वैगनर, एजाज पटेल।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: