कप्तानी छोड़ने के सवाल पर Babar Azam को लगी मिर्ची, पत्रकार के सामने बंद हो गई बोलती, देखें मजेदार VIDEO

Babar Azam

Babar Azam

Babar Azam: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 9 जनवरी से वनडे सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस सीरीज से पहले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ने के सवाल पर मिर्ची लग गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार के सवाल पर बाबर की बोलती बंद हो गई और उन्होंने गोलमोल जवाब देकर सवाल टाल दिया।

बाबर आजम से पत्रकार ने पूछा था ये सवाल

दरअसल, पत्रकार ने सवाल किया था कि ‘ बाबर आप एक बढ़िया बल्लेबाज बनने की राह पर हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है, इतिहास में सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा भी एक बढ़िया बल्लेबाज रहे, लेकिन सफल कप्तान नहीं बन पाए, हाल में पाकिस्तान अपने घर में 8 टेस्ट में से भी जीत दर्ज नहीं कर पाया। इसे देखते हुए आप समझते हैं कि आपको टेस्ट कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, ताकि आपके एक बढ़िया बेस्टमैन बनने की राह आसान हो सके?

बाबर आजम ने दिया ये जवाब

प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकार द्वारा पूछे गया ये सवाल सुनकर पहले तो बाबर आजम के एक्सप्रेशन ही अलग तरह के हो गए थे,उनके चेहरे पर ना तो मुस्कान थी और ना ही कोई हावभाव। पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए बाबर ने कहा कि ‘मुझे लगता है कि टेस्ट मैच खत्म हो चुके हैं और अब हमें सीमित ओवरों की सीरीज खेलनी है। उसके बारे में ही सवाल पूछें।’ बाबर ने यह जवाब देकर उस सवाल से पल्ला झाड़ लिया।

बाबर की कप्तानी पर खड़े हो रहे सवाल

आपको बता दें कि बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान टीम को टेस्ट फॉर्मेट में लगातार हार नसीब हो रही हैं। टीम घरेलू टेस्‍ट सीजन में 8 में से एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई है। पाकिस्तान को हाल में इंग्‍लैंड ने टेस्‍ट सीरीज में 3-0 से क्‍लीन स्‍वीप किया था, इसके बाद न्यूजीलैंड ने सीरीज ड्रा कराई। इस खराब प्रदर्शन के बाद से ही बाबर आजम की कप्तानी पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ