Ind vs SL: रफ्तार के सौदागर उमरान मलिक का नया अंदाज देखा, मैच के दौरान ग्राउंड पर किया डांस, Video
Edited By Arpit Pandey

umran malik dance video
Edited By Arpit Pandey

umran malik dance video
Ind vs SL: टीम इंडिया ने टी-20 सीरीज में श्रीलंका को 2-1 से हरा दिया, इस सीरीज में जहां सूर्यकुमार यादव के बल्ले का जलवा देखने को मिला तो एक नाम और क्रिकेट प्रेमियों की जुबान पर छाया रहा, यह नाम है टीम इंडिया की नई सनसनी उमरान मलिक, जिनकी गेंदबाजी के आगे श्रीलंकाई बल्लेबाज पानी भरते नजर आए। इस दौरान उमरान ने शानदार बॉलिंग करते हुए कई विकेट निकाले।
खास बात यह है कि उमरान ने सीरीज के दौरान 155 की रफ्तार से बॉलिंग की, इस दौरान कई बल्लेबाज तो उनके सामने परेशान नजर आए। खास बात यह है कि उमरान मलिक ने ज्यादातर बल्लेबाजों को बोल्ड मारकर आउट किया। इस दौरान उनके कई वीडियो वायरल हुए, लेकिन अब एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उमरान मलिक ग्राउंड पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
Some moves from Umran Malik🕺#UmranMalik #INDvSL pic.twitter.com/3TeLKfhR4s
— Play Sport (@CrickClips) January 6, 2023
हालांकि यह वीडियो किस मैच का यह जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जब उमरान मलिक बाउंड्री के पास फील्डिंग कर रहे थे, तभी गाना बजा रोमियो-रोमियो, जिस पर उमरान ने भी हल्की से कमर मटका दी, जिससे ग्राउंड में बैठे दर्शक भी उमरान-उमरान चिल्लाने लगे। यह वीडियो कल के मैच के बाद फिर वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – ‘हमारी पलटन ने बहुत कुछ’…मुंबई इंडियंस के साथ 12 साल पूरे करने पर रोहित शर्मा ने कही ये बड़ी बात
Umran Malik You beauty, breaking the Stumps🔥🔥#INDvsSL | #INDvSLpic.twitter.com/VeiYtod3Nq
— S. (@Kohli_Devotee_) January 5, 2023
उमरान मलिक श्रीलंका के खिलाफ पूरी वनडे सीरीज में शानदार बॉलिंग करते हुए नजर आए, तीसरे टी-20 मैच में भी उन्होंने 2 विकेट निकाले, जिसमें एक बोल्ड भी मारा, उमरान की बॉलिंग के वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: