PAK vs ENG: सरफराज अहमद की जगह मोहम्मद रिजवान क्यों? बाबर आजम ने बताई ये वजह

PAK vs ENG Babar Azam mohammad rizwan sarfaraz ahmed

PAK vs ENG Babar Azam mohammad rizwan sarfaraz ahmed

विज्ञापन

नई दिल्ली: पाकिस्तान-इंग्लैंड के बीच हुई तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 3-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के बाद कप्तान बाबर आजम और टीम सलेक्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक सवाल पूर्व कप्तान सरफराज अहमद से भी जुड़ा है, जिन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक जमाए, लेकिन इसके बावजूद उनकी जगह मोहम्मद रिजवान को टीम में जगह दी गई।

सरफराज की जगह रिजवान क्यों?

हालांकि रिजवान इस सीरीज में फेल रहे और एक भी अर्धशतक तक नहीं जमा पाए। इस सीरीज में हार के बाद कप्तान बाबर आजम से सरफराज को लेकर सवाल पूछा गया। बाबर से पूछा गया कि सरफराज की जगह रिजवान को टीम में जगह क्यों दी गई।

विज्ञापन

रिजवान कंटीन्यू इंटरनेशनल खेलते आ रहे थे 

बाबर ने इस सवाल के जवाब में कहा- बिलकुल जहां तक सरफराज भाई की बात है…रिजवान कंटीन्यू (इंटरनेशनल) खेलता आ रहा था जबकि सरफराज फर्स्ट क्लास खेलकर आ रहे थे तो ऐसे में हम बीच में सरफराज को खिलाते तो हमारा प्लान ये था कि जो हमारे बेस्ट प्लेयर खेलते आ रहे हैं उन्हें फॉर्म के अनुसार मौका दिया जाए। बाबर ने आगे कहा- हम इस मुद्दे पर बैठेंगे, डिस्कशन करेंगे और देखेंगे कि आगे क्या होता है।

विज्ञापन

क्या ये वजह तो नहीं?

उल्लेखनीय है कि सरफराज अहमद ने हाल ही फर्स्ट क्लास में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। हाल ही उन्होंने कायदे आजम ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर एक शतक और तीन अर्धशतक कूटे। जबकि विकेट के पीछे भी वह शानदार रहे। उन्होंने 18 कैच पकड़े। सरफराज टीम के सीनियर प्लेयर हैं।

विज्ञापन

हालांकि रिजवान-सरफराज के बीच दरार की भी खबरें सामने आई थीं। पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने दावा किया था कि सरफराज की टीम में वापसी काफी मुश्किल है क्योंकि रिजवान ने कहा था कि वे सरफराज को कभी वापस नहीं आने देंगे क्योंकि जब सरफराज कप्तान थे तो उन्होंने रिजवान को मौके नहीं दिए थे। बाबर और रिजवान की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है। ऐसे में सरफराज की वापसी कब होगी इसे लेकर बस कयास ही लगाए जा सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ