Shaheen Afridi Marriage: ससुर बनने के लिए तैयार शाहिद अफरीदी, शाहीन अफरीदी इस दिन बनेंगे दूल्हा
Edited By Pushpendra Sharma

shaheen afridi marriage shahid afridi ansha afridi
Edited By Pushpendra Sharma

shaheen afridi marriage shahid afridi ansha afridi
नई दिल्ली: पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज शाहीन अफरीदी पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के दामाद बनने जा रहे हैं। शाहीन शाहिद अफरीदी की बेटी से शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। शाहीन ने पिछले साल शाहिद अफरीदी की बेटी अंशा से सगाई की थी।
पाकिस्तान मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, यह जोड़ी अगले साल 3 फरवरी को निकाह समारोह में शादी के बंधन में बंधेगी। अफरीदी परिवार के एक करीबी सूत्र ने पुष्टि की कि शाहीन और अंशा का निकाह समारोह पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के अगले सीजन के शुरू होने से पहले 3 फरवरी को कराची में होगा। अंशा शाहिद अफरीदी की सबसे बड़ी बेटी हैं।
और पढ़िए – IND W vs AUS W: T20 सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया की इन बल्लेबाजों ने मचाया तूफान
Shaheen's family approached my family for my daughter. Both families are in touch, matches are made in heaven, if Allah wills this match will be made too. My prayers are with Shaheen for his continued success on and off the field.
— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) March 7, 2021
सूत्र ने यह भी खुलासा किया कि बाकी कार्यक्रम कुछ समय बाद आयोजित किए जाएंगे। शाहीन शाह अफरीदी वर्तमान में फिटनेस मुद्दों के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं रहे। वह नेशनल हाई परफॉर्मेंस सेंटर (NHPC) में रीहैब से गुजर रहे हैं। शाहीन को इस साल काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा, उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ टी20 फाइनल के दौरान चोट लग गई थी। वह जुलाई में श्रीलंका टेस्ट सीरीज के दौरान चोट के बाद टूर्नामेंट में शामिल हुए थे।
पिछले साल शाहिद अफरीदी ने ट्वीट कर दोनों की सगाई की पुष्टि की थी। शाहिद ने बताया था कि शाहीन के परिवार ने मेरी बेटी के लिए मेरे परिवार से संपर्क किया। दोनों परिवार संपर्क में हैं, जोड़ियां तो जन्नत में बनती हैं, अल्लाह ने चाहा तो ये जोड़ी भी बनेगी। मैदान के अंदर और बाहर शाहीन की लगातार सफलता के लिए मेरी दुआएं उनके साथ हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: