Ranji Trophy: 21 साल के बल्लेबाज ने मचा दी सनसनी, डबल सेंचुरी से महज इतने रन दूर
Edited By Pushpendra Sharma

ranji trophy dhruv Jurel
Edited By Pushpendra Sharma

ranji trophy dhruv Jurel
नई दिल्ली: भारत के घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में कई क्रिकेटर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं। मंगलवार से उत्तर प्रदेश और नागालैंड के बीच शुरू हुए मुकाबले में यूपी के विकेटकीपर-बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने तबाही मचा दी। 21 साल के इस बल्लेबाज ने अपने बल्ले से ऐसा धमाकेदार प्रदर्शन किया कि सब दंग रह गए।
पहले दिन ओपनिंग करने उतरे ध्रुव ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 276 गेंदों में 20 चौके-2 छक्के ठोक नाबाद 194 रन ठोक डाले। ध्रुव अपनी डबल सेंचुरी से महज 6 रन दूर हैं। खास बात यह है कि ध्रुव के फर्स्ट क्लास करियर की ये पहली सेंचुरी थी। वह इससे पहले 5 मैचों की 7 ईनिंग में 158 रन जड़ चुके थे जिसमें दो अर्धशतक शामिल थे।
और पढ़िए – IND W vs AUS W: T20 सीरीज में टीम इंडिया की करारी हार, ऑस्ट्रेलिया की इन बल्लेबाजों ने मचाया तूफान
#TeamUPCA in a good position at Stumps on Day 1️⃣ thanks to #DhruvJurel & #Madhavkaushik innings.
An exciting Day 2️⃣ awaits us. 💪🏻 pic.twitter.com/SCqBqL8xim— UPCA (@UPCACricket) December 20, 2022
अब ध्रुव डबल सेंचुरी के करीब पहुंचकर चर्चा में हैं। आगरा उत्तर प्रदेश में जन्मा ये बल्लेबाज इंडिया के लिए अंडर 19 खेल चुका है। वह अंडर 19 वर्ल्ड कप टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले साल उन्हें आईपीएल के लिए चुना था, हालांकि उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
A run machine in Ranji!! A magnificent show by none other than UP's Pride Dhruv!!#UnstoppableUP #UPCA pic.twitter.com/nIsHQ84RVD
— UPCA (@UPCACricket) December 20, 2022
मैच की बात की जाए तो ध्रुव के साथ माधव कौशिक ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सेंचुरी ठोकी। उन्होंने 172 गेंदों में 10 चौके-एक छक्का ठोक 107 रन बनाए। कप्तान करण शर्मा 14 रन बनाकर आउट हुए। रिंकू सिंह 58 रन बनाकर नाबाद हैं। यूपी ने पहले दिन 90 ओवर में 3 विकेट खोकर 400 रन ठोके।
ध्रुव जुरेल 10 साल की उम्र से ही क्रिकेट खेल रहे हैं। वह भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की तरह बनना चाहते हैं। उनका कहना है कि वह एमएस धोनी को अपना आदर्श मानते हैं और उन्हीं की तरह बनना चाहते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: