PAK vs ENG: टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान की करारी हार, सरफराज अहमद ने टीम को भेज दिया मैसेज?

PAK vs ENG Test sarfaraz ahmed

PAK vs ENG Test sarfaraz ahmed

नई दिल्ली: पाकिस्तान दौरे पर गई इंग्लिश टीम ने टेस्ट सीरीज में ऐतिहासिक जीत हासिल की है। तीन मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप करने के बाद इंग्लिश टीम डब्ल्यूटीसी पॉइंट टेबल में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। इस सीरीज में हार के बाद पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम लगातार निशाने पर हैं।

सरफराज अहमद की वापसी की मांग

पाकिस्तान के फैंस ने पूर्व कप्तान सरफराज अहमद की वापसी की मांग की है। इस बीच सरफराज अहमद ने एक ट्वीट कर इस चर्चा को और तेज कर दिया है। सरफराज ने कराची में ऐतिहासिक जीत पर इंग्लैंड को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट की प्रशंसा कर ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा- बहुत अच्छा खेला डकी भाई। इस ट्वीट को पाकिस्तान टीम पर तंज भी कहा जा रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे पाक टीम को निशाना बनाने वाला मैसेज कहा है। उल्लेखनीय है कि शोएब मलिक ने भी सरफराज की टीम में वापसी की मांग की थी।

https://twitter.com/SarfarazA_54/status/1605144283136528385

फर्स्ट क्लास में किया शानदार प्रदर्शन 

दरअसल, सरफराज को वापस लाने की मांग इसलिए भी जायज है क्योंकि उन्होंने हाल ही फर्स्ट क्लास में जबर्दस्त प्रदर्शन किया है। सरफराज ने हाल ही कायदे आजम ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर धुआंधार रन ठोके। उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतक कूटे। जबकि विकेट के पीछे भी वह शानदार रहे। उन्होंने 18 कैच पकड़े।

https://twitter.com/GreenTeam1992/status/1602283880085692417

जबकि पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप साबित हुए। वह एक भी अर्धशतक नहीं जमा सके। उनका उच्चतम स्कोर 46 रन ही रहा। फैंस ने रिजवान की जगह सरफराज को वापस लाकर बाबर के स्थान पर उन्हें कप्तान बनाने की मांग की है।

जैक क्रॉले ने की पारी की शुरुआत 

छह साल से अधिक समय के बाद प्रारूप में वापसी करते हुए डकेट ने जैक क्रॉले के साथ पारी की शुरुआत की। तीन मैचों की श्रृंखला में वह दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने। डकेट ने मंगलवार को तीसरे टेस्ट में विजयी रन बनाए और एक शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 357 रन ठोके।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ