---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

PAK vs AUS: हसन अली बने फुटबॉलर, बाउंड्री लाइन पर टांग मारकर रोक लिया चौका

Hasan Ali Fielding PAK vs AUS Warm Up Match: वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों के दौरान कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में देखने को मिला। यहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने बाउंड्री लाइन पर डाइव मारकर ऐसा चौका रोका कि […]

---विज्ञापन---

Hasan Ali Fielding PAK vs AUS Warm Up Match: वर्ल्ड कप के वार्मअप मैचों के दौरान कई दिलचस्प नजारे सामने आ रहे हैं। एक ऐसा ही नजारा पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे मुकाबले में देखने को मिला। यहां पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली ने बाउंड्री लाइन पर डाइव मारकर ऐसा चौका रोका कि देखने वाले दंग रह गए।

ये नजारा 25वें ओवर में देखने को मिला। हारिस रऊफ ने ग्लेन मैक्सवेल को इस ओवर की पांचवीं गेंद डाली तो बल्लेबाज ने इसे बैकवर्ड पॉइंट की ओर ठोक डाला। बॉल बाउंड्री लाइन की ओर बढ़ी तो हसन अली ने दौड़ लगा दी। वे तेजी से दौड़े और स्लाइड करते हुए बाउंड्री की ओर बढ़ गए।

---विज्ञापन---

https://twitter.com/World_Cup_23/status/1709154864843108447

जैसे ही गेंद पास आई, हसन ने इसे अपनी टांग से आगे फेंक दिया। हसन को फुटबॉलर बनते देख क्रिकेटप्रेमी खुश हो गए। उन्होंने अपनी टीम के लिए 2 रन बचा लिए। हालांकि इस दौरान उन्हें चोट लग सकती थी, लेकिन गनीमत रही कि वे चोटिल नहीं हुए। हसन ने इस मैच से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंदबाजी की थी। जिसमें 66 रन देकर 1 विकेट निकाला था। न्यूजीलैंड ने इस मैच में जीत दर्ज की थी। उसने 5 विकेट से ये मुकाबला जीता था।

---विज्ञापन---

ग्लेन मैक्सवेल का तूफान

ग्लेन मैक्सवेल ने इस वार्मअप मैच में जमकर तूफान मचाया। उन्होंने 71 गेंदों में 4 चौके-6 छक्के ठोक 77 रन जड़े। वहीं डेविड वॉर्नर ने 33 गेंदों में 4 चौके-3 छक्के ठोक 48 रन बनाए। बाबर आजम इस मैच में रेस्ट पर रहे। वे वॉटरबॉय बनते नजर आए। जबकि कप्तानी शादाब खान ने की। शादाब ने 10 ओवर में 69 रन देकर 1 विकेट निकाला।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 03, 2023 05:29 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola