PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराया, वर्ल्ड कप 2023 में हुआ तीसरा बड़ा उलटफेर

PAK vs AFG, World Cup 2023: अफगानिस्तान ने वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा उलटफेर करते हुए अपनी दूसरी जीत दर्ज की और पाकिस्तान को हराया।

PAK vs AFG World Cup 2023 Third Upset Afghanistan Beats Pakistan Babar Azam Team Doubtful For Semifinal

PAK vs AFG World Cup 2023 Third Upset Afghanistan Beats Pakistan Babar Azam Team Doubtful For Semifinal

विज्ञापन

PAK vs AFG, World Cup 2023: भारत में जारी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीसरा और बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में आईसीसी विश्व कप का 22वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को हराकर इस टूर्नामेंट का तीसरा सबसे बड़ा उलटफेर कर दिया है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को हराया था, फिर नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराया था और अब अफगान टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से चित कर दिया है। पाकिस्तान ने पहले खेलते हुए 282 रन बनाए थे। वहीं जवाब में अफगान टीम ने 49 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। अफगानिस्तान की वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में यह तीसरी जीत है।

गुरबाज-जादरान की जोड़ी का अहम योगदान

इस मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और अफगानिस्तान के सामने 283 रनों का लक्ष्य खड़ा कर दिया था। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने आज कप्तानी पारी खेली है। बाबर आजम ने 92 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा अब्दुल्ला शफीक ने भी 58 रन बनाए थे। वहीं अफगानिस्तान के लिए ओपनर्सन रहमनुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने टीम को शानदार शुरुआत दिलाई और 130 रन जोड़े। जादरान ने 87 और गुरबाज ने 65 रनों की पारी खेली और टीम के लिए जीत की नींव रखी।

विज्ञापन

इसके बाद तीसरे नंबर पर खेलने आए रहमत शाह ने भी शानदार बल्लेबाजी की। शाह ने नाबाद 77 रन बनाए और दूसरे विकेट के लिए जादरान के साथ 60 रन जोड़े। फिर अंत में कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने नाबाद 48 रन बनाए और टीम को जीत तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी में एक-एक विकेट शाहीन अफरीदी और हसन अली को मिले। इसके अलावा कोई गेंदबाज विकेट तक नहीं ले पाया। पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट के पांचवें मैच में अपनी तीसरा हार मिली। अफगान टीम इसी के साथ दूसरी जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं दोनों टीमों के अब 4-4 अंक हो गए हैं।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए मुश्किल हुई सेमीफाइनल की राह

इस हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। इस टूर्नामेंट में हर टीम लीग मैच 9-9 खेलेगी। पाकिस्तान के अब 4 मैच और बाकी हैं। अगर टूर्नामेंट में उसे बने रहना है तो सभी चार मुकाबले जीतने होंगे। साथ ही अन्य टीमों के परिणाम पर भी निर्भर करना पड़ेगा। टूर्नामेंट में 7 मैच जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। वहीं 6-6 जीत वाली टीमों के बीच नेट रनरेट खेल में आएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ