'हमें विश्वकप जीतना है, भारत पर फोकस करना बंद कीजिए', पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज ने दिया बड़ा बयान

Shaheen Afridi

Shaheen Afridi

ODI World Cup 2023: वनडे विश्वकप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को होने वाले मुकाबले पर सबकी नजर है। विश्वकप के शेड्यूल जारी होने के बाद से ही इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर चर्चा है। अब इस मुकाबले को लेकर पाकिस्तान टीम के स्टार गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोट से उबरने के बाद शाहीन शाह अफरीदी विश्वकप की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने इंडिया-पाकिस्तान मैच को लेकर साफ कहा कि उनका पूरा फोकस सिर्फ इस मैच पर नहीं, बल्कि ख़िताब जीतने पर होगा। एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ‘हमें सिर्फ भारत के खिलाफ मैच के बारे में सोचना और इस पर फोकस बंद करना होगा, क्योंकि यह सिर्फ एक गेम होगा। हमें इस पर फोकस करना होगा कि विश्व कप कैसे जीतें? एक टीम के तौर पर यही हमारा लक्ष्य होगा।’

मैं पूरी तरह फिट हूं

शाहीन अफरीदी ने अपनी फिटनेस पर कहा कि ‘मैं अब पूरी तरह से फिट हूं, इसलिए टेस्ट टीम में मेरी वापसी हुई है, अगर मैं पूरी तरह से फिट नहीं होता, तो मेरा नाम टेस्ट स्क्वॉड में नहीं होता। मैं पाकिस्तान के लिए खेलने जा रहा हूं, किसी क्लब लेवल की टीम के लिए नहीं।’

विज्ञापन

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट टीमें शामिल

आपको बता दें कि शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए वर्तमान समय के सबसे घातक तेज गेंदबाजों में से एक हैं। वह पिछले कुछ समय से चोट से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्होंने रिकवरी कर ली है। उन्हें श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए पाकिस्तानी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ