IND vs PAK: 'एक्टर' बने विराट कोहली, मैच के दौरान दिखी झलक..तस्वीरें वायरल

IND vs PAK: भारत-पाक मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक्टर बने विराट कोहली। सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल।

ODI World Cup 2023 IND vs PAK Virat Kohli Viral Video

Image Credit: Twitter

विज्ञापन

ODI World Cup 2023 IND vs PAK: विश्व कप 2023 में भारत और पाकिस्तान के बीच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। अक्सर मैच के दौरान विराट कोहली को फन करते हुए देखा जाता है, कई बार उनकी ऐसी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है जिनमे वे मस्ती करते हुए दिखाई देते हैं। भारत-पाक मैच के दौरान भी विराट की कुछ ऐसी मस्ती करते हुए फोटो सामने आई है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों को देखकर फैंस अपना-अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। कुछ फैंस विराट की तस्वीरें देखकर उनको एक्टर बता रहे हैं।

विराट बने ‘एक्टर’

पाकिस्तान की पारी के 13वें ओवर में जब हार्दिक पांड्या ने इमाम-उल-हक को आउट किया तो विराट का रिएक्शन सामने आया। दरअसल, विराट काफी देर तक घड़ी में समय देखने की एक्टिंग करते हुए दिखाई दिए। जबकि उनके हाथ में घड़ी थी ही नहीं।

विज्ञापन

कोहली का ये मजेदार वीडियो पंजाब किंग्स ने अपने एक्स अकाउंट पर शेयर किया है। विराट के इस वीडियो को फैंस द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ये पहली बार नहीं है विराट का मैदान से ऐसा कोी वीडियो सामने आया हो। अक्सर सोशल मीडिया पर विराट का कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है।

ऐसा रहा अभी तक मैच का हाल

मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। इस विश्व कप में ये दोनों टीमों की पहली भिड़ंत है। मैच में भारतीय गेंदबाजों ने अभी तक शानदार गेंदबाजी की है और पाक बल्लेबाजों को ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया है। शुरुआत में मोहम्मद सिराज थोड़े ने महंगे जरूर साबित हुए थे लेकिन बाद में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2 विकेट हासिल कर लिए है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या भी एक विकेट अपने नाम कर चुकें हैं।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ