World Cup 2023: चैंपियन बनते ही टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की पत्नियों को मिलेगा खास तोहफा, वाराणसी से आई बड़ी खबर

World Cup 2023 Gift: आईसीसी वनडे विश्व काफी रोमांचक मोड़ पर है। इस कड़ी में वाराणसी से सभी खिलाड़ियों के लिए खुशखबरी आई है।

ODI World Cup 2023 Gift For Cricketers wives Varanasi Silk saree after winning title

भारत बनाम न्यूजीलैंड।

विज्ञापन

World Cup 2023 Gift: आईसीसी का सबसे बड़ा टूर्नामेंट वनडे विश्व कप का दौर चल रहा है। देशभर में विश्व कप की गूंज सुनाई दे रही है। फैंस में विश्व कप का खुमार इस कदर चढ़ा हुआ है, कि फैंस हर दिन दोपहर 2 बजे के बाद टीवी खोलकर बैठ जा रहे हैं। भारतीय टीम भी इस विश्व कप काफी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत शुरुआती 4 मुकाबलों में से चारों मैच अपने नाम कर चुका है। इस कड़ी में भारतीय टीम के लिए एक खुशखबरी आई है। अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है, तो सभी खिलाड़ियों को उनकी पत्नी के लिए तोहफा दिया जाएगा।

वाराणसी से मिलेगा खास तोहफा

भारत इस विश्व कप शानदार प्रदर्शन कर रहा है। भारत विश्व कप ट्रॉफी की ओर एक के बाद एक कदम बढ़ाते जा रहा है। अगर भारत इसी तरह का प्रदर्शन करते रहता है, तो टीम इंडिया को इस विश्व कप ट्रॉफी को अपने नाम करने से कोई नहीं रोक सकता है। विश्व कप के इस दौड़ में वाराणसी के रहने वाले एक व्यक्ति सर्वेश ने कहा है कि अगर टीम इंडिया विश्व कप जीतने में सफल रहती है, तो सभी खिलाड़ियों को उनकी पत्नियों के लिए एक-एक साड़ी दिया जाएगा। यह साड़ी काफी खास किस्म की साड़ी होगी, जो खास खिलाड़ियों की पत्नियों के लिए ही बनाया गया है। यह वाराणसी साड़ी होगी, जो शुद्ध सिल्क से बना हुआ है।

विज्ञापन

तोहफे की क्या है खासियत

बताया जा रहा है कि इस साड़ी की खासियत ये है कि साड़ी के आंचल पर विश्व कप बना हुआ है। इसके अलावा साड़ी के बाकी हिस्सों पर बैट, बल्ला, विश्व कप ट्रॉफी के अलावा भी क्रिकेट के सभी इंस्ट्रूमेंट बने हुए हैं। यह साड़ी देखने में काफी खूबसूरत है, जो कि खिलाड़ियों की पत्नियों को काफी पसंद आने वाला है। इसी तरह देशभर में विश्व कप को लेकर अलग-अलग तरीकों से तैयारियां चल रही है। इस बात पर सिर्फ भारत की ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है कि क्या भारत इस विश्व कप को अपने नाम करने में कामयाब हो पाएगा या फिर नहीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ