NZ vs SL: 337 रन बनाने के बाद Kane Williamson की अपने ही घर में हुई बेइज्जती, मिला अजीबोगरीब इनाम
Edited By Siddharth Sharma

NZ vs SL Kane Williamson
Edited By Siddharth Sharma

NZ vs SL Kane Williamson
NZ vs SL: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका के छक्के छुड़ा दिए और 2-0 से सीरीज पर कब्जा कर लिया। इस सीरीज में न्यूजीलैंड की तरफ से उनके पूर्व कप्तान केन विलियमसन ने शानदार प्रदर्शन किया जिसके चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।
केन विलियम्सन ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में दोहरे शतक की मदद से कुल 337 रन बनाए। इस दौरान उनकी औसत 168.50 की रही। विलियम्सन का बेस्ट स्कोर 215 का रहा। केन के इस शानदार प्रदर्शन के दम पर मेजबान कीवी टीम ने मेहमान श्रीलंका को दो मैचों की सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया। उन्होंने इस सीरीज में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।
दरअसल क्रिकेट या फिर कोई भी खेल में मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाता है और उन्हें ट्रॉफी या रिवॉर्ड दिया जाता है। लेकिन न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जा रही सीरीज में जब प्लेयर ऑफ द सीरीज केन विलियसमन अवॉर्ड लेने पहुंचे तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल पूर्व कप्तान को इनाम के रुप में 150 लीटर डिलक्स पेंट दिया गया।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा- “विलियमसन को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 150 लीटर पेंट मिला है। रुपये में इसकी कीमत लगभग 16 हजार रुपये है। इस पेंट का इस्तेमाल टी प्यूक क्रिकेट क्लब को रंगने के लिए होगा” इसके सामने आने के बाद से ही हर कोई इस पर अपनी-अपनी राय व्यक्त कर रहा है वहीं कई लोग इसे केन विलियसमन की बेइज्जती करार दे रहे हैं।
https://twitter.com/BLACKCAPS/status/1637710725002166274?s=20
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: