Rinku Singh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले रिंकू सिंह का सपना पूरा हो गया है। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ टी-20 डेब्यू किया। हालांकि बारिश की वजह से उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन टीम इंडिया में 20 अगस्त को उनकी बल्लेबाजी देखने लायक होगी।

विज्ञापन

रिंकू सिंह का बचपन गरीबी से जूझता रहा। उनके पिता गैस सिलेंडर डिलिवरी का काम करते थे। रिंकू ने भी एक कोचिंग में झाड़ू-पोछा लगाने का काम किया, लेकिन अब उन्हें शीर्ष पर पहुंचते देख उनका परिवार बेहद खुश है। रिंकू ने जब टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया तो वे थोड़े इमोशनल नजर आए। उन्हें डेब्यू कैप पाकर कैसा महसूस हुआ? इसके बारे में उन्होंने खुलासा किया है।

विज्ञापन

बहुत खून-पसीना बहाया

रिंकू सिंह ने जियोसिनेमा से बातचीत में कहा- ”इस कॉल को हासिल करने के लिए बहुत खून-पसीना बहाया गया है। एक चीज जिसने मेरी इच्छा को जलाए रखा, वह परिवार को एक अच्छा जीवन देना था। जो तभी संभव था जब मैं खेल में आगे बढ़ता। मुझमें वह कॉन्फिडेंस था। इसने मुझे मजबूत बनाया और मेरी यात्रा में मदद की। अब इसने एक नया मोड़ ले लिया है।”

https://twitter.com/BCCI/status/1692528548459004348?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1692528548459004348%7Ctwgr%5E1ee44db3c7fe1278f47a19f6dad834cce5acc3e9%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2Fsports%2Fcricket%2Frinku-singh-debut-stats-list-a-to-t20-and-first-class-india-vs-ireland-1st-t20i%2F310002%2F

विज्ञापन

परिवार को पैसे के लिए संघर्ष करते देखा

रिंकू ने आगे कहा- मैंने अपने परिवार को पैसे के लिए संघर्ष करते देखा है। मैं क्रिकेट के जरिए उन्हें इससे उबरने में मदद करना चाहता था। उन्हें मुश्किल हालात से बाहर निकालने की इच्छा ने मुझे आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मेरी यात्रा में मेरे परिवार की बहुत बड़ी भूमिका रही है। जब उनके पास मेरे करियर के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, तो मेरी मां ने मुझे आगे बढ़ाने के लिए दूसरों से पैसे उधार लिए। मैं आज जहां हूं, वह उनसे मिले सपोर्ट की वजह से हूं।”

मैं उनका सपना जी रहा हूं

टीम इंडिया के कॉल पर परिवार ने किस तरह रिएक्ट किया? इसके जवाब में रिंकू ने कहा- “वे बहुत खुश थे। मेरी मां हमेशा मुझसे कहती थीं कि भारतीय टीम में कॉल पाने के लिए जितना हो सके, कड़ी मेहनत करो। अब वही साकार हुआ है, इसलिए मैं उनका सपना जी रहा हूं।” “यहां से मैं अपनी क्षमता के अनुसार सब कुछ करूंगा। टीम के लिए अपना 100% दूंगा और जब तक संभव हो सकेगा तब तक टीम में रहूंगा।”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ