इस दिन रिलीज होगी मुथैया मुरलीधरन की बायोबिक '800', दिखेगा क्रिकेटर से 'दिग्गज' बनने तक का सफर

muttiah muralitharan biopic 800 to release on 6th october 2023

muttiah muralitharan biopic 800 to release on 6th october 2023

विज्ञापन

Muttiah Muralitharan Biopic 800 Release Date: श्रीलंका के दिग्गज क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन की बायोपिक जल्द ही बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘800’ की रिलीज डेट अनाउंस हो गई है। जानकारी के अनुसार, फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में मधुर मित्तल मुख्य भूमिका निभाएंगे। इसका निर्देशन एमएस श्रीपति ने किया है।

फिल्म में युद्धग्रस्त श्रीलंका की पृष्ठभूमि से लेकर क्रिकेट के दिग्गज बनने तक मुरलीधरन के सफर को दिखाया जाएगा। ट्रेलर में उनके करियर से जुड़े राजनीतिक ड्रामा और विवादों की झलक दिखाई गई है। फिल्म को तमिल में शूट किया गया था। इसे तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा।

Advertisment

कुछ दिन पहले स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘800’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया था। अब इसके मेकर्स ने घोषणा की है कि फिल्म 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की घोषणा करते हुए कहा गया- “यह उस व्यक्ति की कहानी जानने का समय है, जो बाधाओं को पार करते हुए क्रिकेट का दिग्गज बन गया। 800 The Movie 6 अक्टूबर को वर्ल्ड वाइड रिलीज हो रही है।” एमएस श्रीपति द्वारा निर्देशित फिल्म ‘800’ में मधुर मित्तल, महिमा नांबियार, नरेन, नासिर और रित्विका महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत घिबरन ने तैयार किया है।

 तमिल में शूट की गई है फिल्म

‘800’ को तमिल में शूट किया गया था और इसे तेलुगू, हिंदी और अंग्रेजी में रिलीज किया जाएगा। तीन मिनट के ट्रेलर में मुथैया मुरलीधरन की पृष्ठभूमि के बारे में पता चलता है। इससे ये भी पता चलता है कि देश के राजनीतिक घटनाक्रम के बीच एक क्रिकेटर आगे बढ़ने के लिए कैसे रास्ता तय करता है। यह फिल्म मुथैया मुरलीधरन के साथ तमिल समुदाय पर भी केंद्रित है। बता दें कि मुरलीधरन ने अपने टेस्ट करियर के 133 मैचों में 800 विकेट चटकाए थे। जबकि 350 वनडे मैचों में 534 विकेट और 12 टी-20 मुकाबलों में 13 विकेट लिए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ेंदेश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ