MS धोनी को इस वजह से करना पड़ा था खेतों में काम, माही ने Video में खुद दिया जवाब
Edited By Arpit Pandey

MS Dhoni farming reason
Edited By Arpit Pandey

MS Dhoni farming reason
MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। फैंस के बीच उनका क्रेज कितना है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी का जलवा कम नहीं हुआ है। कुछ दिनों पहले धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे थे। अब इसके पीछे की वजह खुद माही ने बताई है।
दरअसल, धोनी ने बताया कि जब पूरा देश कोरोना महामारी से परेशान था। उस वक्त सभी लोग घरों में थे, बाहर नहीं निकल पा रहे थे। तब उनके पास करने के लिए कुछ नहीं था, इसलिए उन्होंने अपने फॉर्महाउस के पास 40 एकड़ जमीन पर खेती की थी। जिसे करने में उन्हें बहुत मजा आया था।
धोनी ने बताया कि इस दौरान उन्होंने स्ट्राबेरी की खेती की थी। इस दौरान उनके परिवार ने भी उनका खेती-बाड़ी में साथ दिया था। क्योंकि कोरोनाकॉल में उनके पास कॉफी समय था। इसलिए उन्होंने यह काम किया था। 40 एकड़ खेती में उन्होंने स्ट्राबेरी की फसल उगाई थी। धोनी ने कहा कि वह रांची जैसे छोटे से शहर से आते हैं, जहां उन्होंने लोगों को खेती करते हुए नजदीक से देखा था। इसलिए वह खेती के प्रति शुरू से आकर्षित थे।
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी का खेत में ट्रैक्टर चलाने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल भी हुआ था। धोनी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद भी आया था और उनका यह वीडियो जमकर शेयर किया गया था।
बता दें कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी धोनी अलग-अलग कामों में बिजी रहते हैं। वह एक फिल्म का निर्माण भी कर चुके हैं। इसके अलावा धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से खेलते हैं। धोनी की कप्तानी में हाल ही में चेन्नई ने अपना पांचवा खिताब भी जीता है। फिलहाल वह अपने शहर रांची में सड़कों पर बाइक और कार से घूमने भी निकल जाते हैं।
ये भी देखें: World Cup 2023 के लिए Team India पूरी तरह से है तैयार, 3 में से 2 विकेटकीपर पक्के
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: