VIDEO: जब विलेन बन गए मोहम्मद शमी, साथियों के साथ-साथ फैंस के झुक गए थे कंधे

मैच के दौरान एक ऐसा पल भी रहा जब शमी फैंस के लिए विलेन बन गए थे। दरअसल, उन्होंने विलियमसन का आसान कैच टपका दिया था।

Star Sport T20 Team 2023 suryakumar yadav mohammed shami in virat kohli hardik out

Image Credit: Social Media

ODI World Cup 2023. न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमी फाइनल मुकाबले में मोहम्मद शमी के प्रदर्शन की जितनी सराहना की जाए, उतनी कम है। वह गेंदबाजी के दौरान शुरुआती स्पेल में विपक्षी टीम से अकेले लड़ते हुए नजर आए। हाल यह रहा कि न्यूजीलैंड के टॉप 5 पेशेवर बल्लेबाजों को उन्होंने अकेले पवेलियन का रास्ता दिखाया। मैच के दौरान उन्होंने ब्लू टीम के लिए कुल 9.5 ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच 5.79 की इकोनॉमी से 57 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक सात सफलता प्राप्त की।

विज्ञापन

मैच के दौरान एक ऐसा पल भी रहा जब शमी फैंस के लिए विलेन बन गए थे। दरअसल, लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम की तरफ से कप्तान केन विलियमसन और अनुभवी बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने मैदान में खूंटा गाड़ लिया था। लाख कोशिश के बावजूद भारतीय टीम को सफलता नहीं मिल रही थी। कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ पूरा भारतीय खेमा टेंशन में था।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

इस दौरान उम्मीद की किरण बनकर मैदान में जसप्रीत बुमराह आए। 29वें ओवर की पांचवीं गेंद पर उन्होंने मौका भी बना दिया था, लेकिन केन विलियमसन का आसान कैच मिड ऑन पर मोहम्मद शमी ने टपका दिया। इसके बाद तो ऐसा लगा जैसे खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस को किसी जहरीले कीड़े ने सूंघ लिया हो। क्योंकि मैच में न्यूजीलैंड अपनी पकड़ मजबूत बना रहा था। ऐसी परिस्थिति में कैच टपकना बेहद जोखिम भरा था।

शमी ने कराई वापसी:

हालांकि अपनी इस गलती की भरपाई भी शमी ने ही की। उन्होंने पहले विलियमसन को पवेलियन का रास्ता दिखाया। उसके कुछ देर बाद ही टॉम लैथम को भी एलबीडब्ल्यू करते हुए भारत को जबर्दस्त तरीके से वापसी कराई। मैच के दौरान उम्दा गेंदबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ