मोहम्मद शमी को बॉलीवुड से मिला शादी का प्रपोजल, बस भाषा बन रही है अड़ंगा

शमी को शादी का प्रपोजल मिला है। एक्ट्रेस पायल घोष ने लिखा है, ‘#शमी तुम अपना इंग्लिश सुधार लो, मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं।’

Mohammed Shami Payal Ghosh ODI World Cup 2023

शमी को मिला शादी का प्रपोजल। (File Photo)

ODI World Cup 2023. मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) वर्ल्ड कप 2023 में जमकर अपनी चमक बिखेर रहे हैं। उन्होंने ब्लू टीम के लिए जारी टूर्नामेंट में अबतक महज चार मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको चार पारियों में 16 सफलता हाथ लगी है। 33 वर्षीय तेज गेंदबाज की इसी प्रदर्शन को देखते हुए हर कोई उनकी जमकर सराहना कर रहा है।

विज्ञापन

बॉलीवुड जगत में भी शमी की चर्चा जोरो पर है। इस बीच एक अभिनेत्री ने उनसे शादी करने का प्रस्ताव रखा है, हालांकि उनकी एक शर्त भी है। यह कोई और नहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष हैं। घोष ने अपने एक्स अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘#शमी तुम अपना इंग्लिश सुधार लो, मैं आपसे शादी करने के लिए तैयार हूं।’ इसके साथी ही उन्होंने हंसने की दो इमोजी लगाई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

शमी का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:

बात करें मोहम्मद शमी के इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ब्लू टीम के लिए अबतक कुल 185 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 242 पारियों में 440 सफलता हाथ लगी है।

शमी के नाम टेस्ट क्रिकेट की 122 पारियों में 27.71 की औसत से 229, वनडे की 97 पारियों में 23.92 की औसत से 187 और टी20 की 23 पारियों में 29.62 की औसत से 24 सफलता दर्ज है।

विज्ञापन

शमी का बल्लेबाजी प्रदर्शन:

वहीं बात करें उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने इतने ही मुकाबलों के 139 पारियों में 964 रन बनाए हैं। शमी के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में दो अर्धशतक दर्ज हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ