MI vs RCB: जिसने अब तक नहीं खेला एक भी मैच, उसी ने पकड़ लिया सबसे अद्भुत कैच, देखें वीडियो

MI vs RCB Vishnu Vinod Faf Du Plessis

MI vs RCB Vishnu Vinod Faf Du Plessis

नई दिल्ली: आईपीएल के 54वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (RCB) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। मंगलवार को वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले में एक खिलाड़ी ने अपनी शानदार फील्डिंग से दंग कर दिया। दरअसल, शानदार बल्लेबाजी कर रहे आरसीबी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को विष्णु विनोद के बेहतरीन कैच ने पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। ये नजारा 15वें ओवर में देखने को मिला।

विज्ञापन

कई बार बॉल फिसली, लेकिन नजरें जमाए रखीं

कैमरून ग्रीन ने जैसे ही इस ओवर की पहली गेंद डाली, डु प्लेसिस ने इसे रिवर्स स्वीप में फाइन लेग की ओर खेलना चाहा, लेकिन वे चूके और बॉल उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेते हुए हवा में उड़ गई। इधर, बैकवर्ड शॉर्ट लेग पर खड़े सब्स्टीट्यूट फील्डर विष्णु विनोद तुरंत हरकत में आए और बॉल को कैच करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करने लगे। इस दौरान बॉल उनके हाथ से दो बार फिसली, लेकिन उन्होंने नजरें जमाए रखीं और शानदार कैच पकड़कर अपनी टीम को बड़ा विकेट दिला दिया। फाफ ने 41 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के ठोक 65 रन बनाए।

विज्ञापन

https://twitter.com/IPL/status/1655957756996911105?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1655957756996911105%7Ctwgr%5E83822b553dd03a284219a113416011b34892dd60%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Ftimesofindia.indiatimes.com%2Fsports%2Fcricket%2Fipl%2Ftop-stories%2Fwatch-substitute-vishnu-vinod-takes-a-wobbling-catch-to-dismiss-faf-du-plessis%2Farticleshow%2F100108624.cms

विज्ञापन

विष्णु विनोद ने अब तक नहीं खेला है एक भी मैच 

29 साल के विष्णु विनोद केरल से आते हैं। ईशान किशन के टीम में होने की वजह से विकेटकीपर-बल्लेबाज विष्णु विनोद अब तक मुंबई इंडियंस के लिए एक भी मैच नहीं खेल सके हैं। इससे पहले उन्होंने आईपीएल 2017 में डेब्यू किया था। तब उन्होंने 3 मैचों में महज 19 रन बनाए थे। इसके बाद से ही विष्णु एक भी आईपीएल मैच नहीं खेल पाए हैं। हालांकि जिस तरह से उन्होंने फाफ का कैच पकड़कर फील्डिंग की, उसने क्रिकेट के गलियारों में चर्चा बटोर ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ