Mayank Agarwal Health update Drinks Poisonous or Acidic Water Face Swelled Could not Speak

क्या मयंक अग्रवाल ने पानी समझकर पी लिया 'जहर'? एसोसिएशन के अधिकारी ने खोला राज

Mayank Agarwal Critical Condition Drinks Poisonous Water: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की अगरतला में फ्लाइट पर पानी पीने के बाद तबीयत खराब हो गई। इस पर अब नया अपडेट मिला है।

Mayank Agarwal Critical Condition Drinks Poisonous Water: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल को लेकर मंगलवार 30 जनवरी की शाम एक बड़ी जानकारी सामने आई है। टीम इंडिया के इस बल्लेबाज को अचानक फ्लाइट से उतारकर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। मयंक त्रिपुरा के खिलाफ रणजी मैच खेलने के बाद अपनी कर्नाटक की टीम के साथ अगरतला से सूरत जा रहे थे। अचानक वहां सीट पर रखे पानी को पी लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें तुरंत फ्लाइट से उतारकर अस्पताल ले जाया गया। अब इस मामले पर त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिएशन ने बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने क्रिकेटर की नाजुक हालत के बारे में भी बताया।

विज्ञापन

क्या मयंक अग्रवाल ने पी लिया ‘जहर’?

भारत के सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने जब सीट पर पहुंचते ही वहां रखी बोतल से पानी पीया तो उसके बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ गई। उनके मुंह में जलन होने लगी। उनके गले में भी दिक्कत हुई। इसके बाद शुरुआती रिपोर्ट में यह बताया गया कि उन्होंने शायद जो पानी पीया था उसमें कोई जहरीला पदार्थ था। इसके बाद त्रिपुरा क्रिकेट एसोसिशन के वर्किंग सचिव बासुदेब चक्रवर्ती ने इसको लेकर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि क्रिकेटर के पूरे मुंह पर सूजन आ गई और वह बोल भी नहीं पा रहे थे।

विज्ञापन

देखें एसोसिएशन के अधिकारी ने क्या कहा?

विज्ञापन

सचिव ने बताया,’मुझे फोन कॉल आया कि मयंक अग्रवाल को इमरजेंसी में एडमिट करवाया गया है। उन्होंने अपनी सीट पर रखी बॉटल से पानी पीया और उसके बाद उनका मुंह जलने लगा और गले में दिक्कत हुई। शायद वो पानी एसिडिक था, उसके तुरंत बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। वह खतरे से बाहर हैं लेकिन उनका चेहरा सूज गया है और वह बोल भी नहीं पा रहे थे।’ क्रिकबज ने बताया कि उन्हें बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज भी किया जा सकता है। वहीं अन्य जानकारी के मुताबिक वह मौजूदा रणजी ट्रॉफी का अगला मुकाबला भी नहीं खेल पाएंगे। वह कर्नाटक की टीम के कप्तान हैं और शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने चार मैचों में दो शतक भी लगाए।

विज्ञापन

विस्तृत जांच रिपोर्ट का इंतजार

अब सचिव ने उसे एसिडिक वॉटर कहा और मीडिया रिपोर्ट में पानी के अंदर जहरीला पदार्थ होने की बात कही जा रही है। वह इंडिगो के विमान 6E 5177 में बैठे थे। अभी इस मामले पर विस्तृत जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर सच क्या है। इस मामले को हल्के में ना लेकर इसकी उस एंगल से भी जांच होगी कि कहीं किसी ने जानबूझकर तो क्रिकेटर के साथ ऐसा नहीं किया। क्योंकि फ्लाइट में मौजूद अन्य किसी भी सदस्य के साथ ऐसी घटना नहीं हुई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ