Mayank Agarwal Admitted ICU: मयंक अग्रवाल की अचानक बिगड़ी तबीयत, ICU में करवाया गया भर्ती

Mayank Agarwal Admitted ICU Agartala Hospital: भारतीय बल्लेबाज मयंक अग्रवाल रणजी ट्रॉफी 2024 में कर्नाटक की कप्तानी कर रहे हैं। अब अचानक उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी मिली है।

Mayank Agarwal Admitted ICU Tripura Agartala Hospital Ranji Trophy 2024

Mayank Agarwal Admitted ICU Tripura Agartala Hospital (Image- X)

विज्ञापन

Mayank Agarwal Admitted ICU Agartala Hospital: भारतीय क्रिकेटर मयंक अग्रवाल की मंगलवार 30 जनवरी को अचानक तबीयत खराब होने की जानकारी सामने आई है। मयंक त्रिपुरा की राजधानी अगरतला से सूरत के लिए फ्लाइट पर सवार हुए थे। इसी दौरान उनकी अचानक तबीयत बिगड़ी और उन्हें फ्लाइट से उतारकर अगरतला के ही एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक मयंक अपनी रणजी टीम कर्नाटक की कप्तानी कर रहे थे। 26 से 29 जनवरी तक त्रिपुरा के खिलाफ मैच खेलने बाद वह अगले मैच की तैयारी के लिए सूरत जा रहे थे।

मयंक अग्रवाल को क्या हुआ?

रिपोर्ट की मानें तो मयंक अग्रवाल को तबीयत बिगड़ने के बाद अगरतला स्थित ILS अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वहां उन्हें डॉक्टरों ने आईसीयू में रखा। उनकी हेल्थ से जुड़ी किसी भी बात की जानकारी डॉक्टर्स ने मीडिया को देने से इनकार किया। बस शुरुआती जानकारी के मुताबिक मयंक को फ्लाइट में बैठने के बाद मुंह में और गले में कुछ दिक्कत होने लगी थी। इसी के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से फ्लाइट से उतारकर अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक मयंक फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

विज्ञापन

पानी में जहरीला पदार्थ होने की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मयंक अग्रवाल ने जैसे ही पानी पिया तुरंत उनके गले और मुंह में दिक्कत पैदा हो गई। अटकलें ऐसी भी हैं कि पानी में कोई जहरीला पदार्थ था। लेकिन फिलहाल क्रिकेटर की हालत अब ठीक है लेकिन अभी भी उन्हें डॉक्टर्स की निगरानी में ही रखा जा रहा है। सोमवार को त्रिपुरा के खिलाफ जीत के बाद वह अपने साथी खिलाड़ियों व स्टाफ के साथ त्रिपुरा रवाना हो रहे थे।

विज्ञापन

शानदार फॉर्म में हैं मयंक

मयंक अग्रवाल मौजूदा रणजी ट्रॉफी में शानदार फॉर्म में हैं। वह चार मैचों में दो शतक लगा चुके हैं। अभी तक 44.6 की औसत से वह 460 रन बना चुके हैं। मयंक ने भारत के लिए 2018 में डेब्यू किया था। उनके नाम 21 टेस्ट मैच में 41.3 की औसत से 1488 रन दर्ज हैं। वह आखिरी बार मार्च 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेले थे, उसके बाद से वह टीम से बाहर हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ