IND vs ENG: सरफराज खान बिना खेले ही होंगे टीम इंडिया से बाहर? सीरीज के बीच क्यों बने ऐसे हालात

Sarfaraz Khan Team India Selection, IND vs ENG: सरफराज खान की लंबे समय बाद टीम इंडिया में एंट्री हो तो गई। पर अब अटकलें ऐसी हैं कि सरफराज बिना खेले ही बाहर भी हो सकते हैं।

IND vs ENG Sarfaraz Khan Can Miss England Series Without Playing Test Debut Rajat Patidar

IND vs ENG Sarfaraz Khan Can Miss England Series Without Playing Test Debut Rajat Patidar (Image- X)

विज्ञापन

Sarfaraz Khan Team India Selection, IND vs ENG: भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में पहला मुकाबला 28 रन से हारकर पिछ़़ड़ गई है। पांच मैचों की इस सीरीज में इंग्लिश टीम 0-1 से आगे है। अब 2 फरवरी से भारत और इंग्लैंड के बीच विशाखापट्टनम में सीरीज का दूसरा मैच होना है, उस मैच से पहले टीम इंडिया टेंशन में है। विराट कोहली और मोहम्मद शमी जैसे स्टार खिलाड़ी पहले ही टीम से बाहर थे। अब रवींद्र जडेजा और केएल राहुल भी बाहर हो चुके हैं, लेकिन रिप्लेसमेंट का भी ऐलान हो चुका है। लंबे समय से मौके का इंतजार कर रहे सरफराज खान की पहली बार टीम इंडिया में एंट्री हुई है।

बिना खेले ही सीरीज से बाहर होंगे सरफराज!

पर अभी भी सबसे बड़ा सवाल है कि क्या प्लेइंग 11 में सरफराज खान जगह बना पाएंगे? या फिर उनको बिना खेले ही इस सीरीज से बाहर होना पड़ सकता है। आपको बता दें कि फिलहाल सरफराज, सौरभ कुमार और वाशिंगटन सुंदर को सिर्फ दूसरे टेस्ट मैच के लिए ही बतौर रिप्लेसमेंट टीम में जोड़ा गया था। पर यह तीनों खिलाड़ी एकसाथ टीम में खेल पाते हैं या नहीं यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

केएल राहुल दूसरे टेस्ट के लिए मौजूद नहीं है और रजत पाटीदार को विराट कोहली के रिप्लेसमेंट के तौर पर लाया गया था। यहीं पर पेंच फंसने लगा है। दरअसल टीम का मध्यक्रम पहले से ही कमजोर है। ऐसे में कप्तान और कोच श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल को एकसाथ और मौके दे सकते हैं। वहीं राहुल टीम के साथ नहीं हैं तो उनकी जगह सरफराज से पहले रिप्लेसमेंट के तौर पर चुने गए रजत पाटीदार को मौका मिल सकता है।

विज्ञापन

विराट-राहुल की वापसी से और खतरा!

इस टेस्ट के बाद जब विराट कोहली के वापस आने की संभावना है। वहीं केएल राहुल के भी जांघ में बस दर्द था और चोट गंभीर नहीं लग रही है। इस कारण वह भी वापसी कर सकते हैं। यानी अगर विराट और राहुल दोनों वापस आए तो आखिरी तीन मैचों के स्क्वॉड से भी सरफराज बाहर हो सकते हैं। यानी टीम में तो सरफराज चुने गए और सभी फैंस खुश भी हुए। लेकिन अब जो हालात बन रहे हैं उससे यह भी लग रहा है कि इस तरह बिना खेले ही सरफराज खान टीम से बाहर हो सकते हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ