नई दिल्ली: पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान इन दिनों लंका प्रीमियर लीग में खेलते नजर आ रहे हैं। हालांकि वे एक मैच के दौरान चोटिल हो गए, लेकिन इस दौरान एक मुकाबले में उन्होंने इतना शानदार कैच पकड़ा कि जिसने भी देखा उसने दांतों तले अंगुली दबा ली। लंका प्रीमियर लीग (LPL) में आजम खान के इस कैच ने कमेंटेटरों को भी चौंका दिया।

विज्ञापन

चौथे ओवर में दिखा नजारा 

ये नजारा गाले ग्लेडिएटर्स और कैंडी फैल्कंस के बीच खेले गए मुकाबले में देखने को मिला। कैंडी फैल्कंस के लिए आंद्रे फ्लेचर 8 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे थे। जैसे ही नुवान तुषारा ने चौथे ओवर की पहली गेंद डाली, फ्लेचर के बल्ले ने बॉल को छुआ और गेंद स्लिप की ओर उड़ गई। बॉल आते देख आजम खान ने शानदार डाइव लगाई और एक हाथ से बेहतरीन कैच पकड़कर फ्लेचर को पवेलियन रवाना कर दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

पिता मोईन खान की झलक

एलपीएल के तीसरे संस्करण में गाले ग्लैडिएटर्स का प्रतिनिधित्व करने वाले आज़म पाकिस्तान के लिए तीन टी 20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनमें अपने पिता मोईन खान की झलक देखने को मिलती है। कमेंटेटर्स ने आजम खान की कलाबाजी की सराहना की। एक कमेंटेटर ने कहा, “एक बहुत प्रसिद्ध विकेटकीपर मोइन खान का बेटा, जो पाकिस्तान का कोच है।” “एक्रोबेटिक, आसान नहीं है। शानदार कैच।

विज्ञापन

सिर में लग गई गेंद 

इस कैच को लपकने के बाद आजम खान को सिर में गेंद लग गई थी। चोट ज्यादा थी, जिसके चलते आजम को स्टेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। आजम खान की सेहत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन टीम की ओर से बताया गया है कि आजम खान अगले मैच के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। आजम को कैंडी के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उनकी सीटी स्कैन हुई थी, फिलहाल वह अगले 24 घंटे तक डॉक्टर की निगरानी में रहेंगे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें खतरे से बाहर बताया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ