नई दिल्ली: लाहौर हाई कोर्ट ने सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष चुनाव पर लगी रोक हटा दी। चेयरमैन के लिए चुनाव 27 जून को लाहौर स्थित पीसीबी मुख्यालय में होने थे। हालांकि, पाकिस्तान के अलग-अलग न्यायालयों में शामिल बलूचिस्तान उच्च न्यायालय के स्टे ऑर्डर के बाद चुनाव स्थगित कर दिया गया था। सभी दलीलें सुनने के बाद लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अनवर हुसैन ने सोमवार को पीसीबी अध्यक्ष के चुनाव के खिलाफ निषेधाज्ञा वापस ले ली।

विज्ञापन

पीसीबी चुनाव आयुक्त ने असंवैधानिक कदम उठाया

दरअसल, अदालत में याचिकाकर्ता मलिक जुल्फिकार ने कहा कि प्रबंधन समिति की मंजूरी से गठित बोर्ड ऑफ गवर्नर्स (बीओजी) को पीसीबी चुनाव आयुक्त ने पदों से हटा दिया। पीसीबी चुनाव आयुक्त ने एक असंवैधानिक कदम उठाया। उन्होंने बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की अधिसूचना को अमान्य घोषित कर अवैध रूप से एक नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का गठन कर दिया।

विज्ञापन

बीओजी की लिस्ट में किए गए थे कई बदलाव 

याचिकाकर्ता ने अनुरोध किया कि नए बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के गठन की पहल को असंवैधानिक घोषित किया जाए और अदालत का फैसला आने तक पीसीबी चुनाव रोक दिए जाएं। न्यायमूर्ति अनवर हुसैन ने पीसीबी अध्यक्ष के चुनाव के खिलाफ सभी याचिकाओं को एक साथ लाने की सिफारिश करते हुए फाइल मुख्य न्यायाधीश को भेज दी। अदालत ने सरकार, क्रिकेट बोर्ड के चुनाव आयुक्त और अन्य को नोटिस जारी किया था। मलिक जुल्फिकार की याचिका में यह तर्क दिया गया था कि मुख्य चुनाव आयुक्त शहजाद फारूक राणा ने बीओजी की लिस्ट में कई बदलाव किए थे।

जका अशरफ बन सकते हैं अध्यक्ष 

इसके बाद मुख्य न्यायाधीश नईम अख्तर अफगान और न्यायाधीश अमीर नवाज ने 17 जुलाई तक चुनाव रोकने का आदेश जारी किया था। ईद-उल-अधा की छुट्टियों और अदालत की दो सप्ताह की गर्मी की छुट्टियों को देखते हुए अदालत 17 जुलाई को दलीलें सुनना फिर से शुरू करेगी। इसके बाद संभवतया पीसीबी चुनाव होंगे। उल्लेखनीय है कि वर्तमान पीसीबी अध्यक्ष नजम सेठी खुद ही रेस से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह जका अशरफ नए पीसीबी अध्यक्ष बन सकते हैं।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ