WI vs IND: Kuldeep Yadav ने भारत के लिए रचा इतिहास, दिग्गज स्पिनर इमरान ताहिर भी छूटे पीछे
Edited By Bhoopendra Rai

Kuldeep Yadav
Edited By Bhoopendra Rai

Kuldeep Yadav
West Indies vs India 3rd T20I: वेस्टइंडीज और भारत के बीच खेले जा रहा तीसरे टी20 मुकाबले में कुलदीप यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट निकाले। इस शानदार प्रदर्शन के दम पर कुलदीप ने टीम इंडिया के लिए इतिहास रच दिया है। वह भारत के लिए टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने हैं। कुलदीप ने सिर्फ 30 मैच खेलकर यह कारनामा किया है।
टीम इंडिया के लिए टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने के मामले में कुलदीप ने युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ा है। चहल ने 34 मैचों में 50 शिकार किए थे, जबकि कुलदीप ने सिर्फ 30 मैच खेलकर यह कारनामा किया और चहल को पछाड़ दिया है। वहीं कुलदीप यादव ओवरआल सबसे कम गेंदों में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1688939716195074048?s=20
अगर सबसे कम बॉल में 50 विकेट लेने वाले गेंदबाजों पर नजर डालें तो श्रीलंका के अजंता मेंडिस टॉप पर हैं। उन्होंने 600 गेंद पर 50 शिकार किए थे। इस लिस्ट में कुलदीप यादव चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 638 गेंदों पर 50 शिकार किए हैं। इस मालमे में उन्होंने श्रीलंका के स्टार स्पिनर वानिंदु हसरंगा को पीछे छोड़ा है।
ये भी पढ़ें: WI vs IND: निकोलस पूरन का बड़ा धमाका, तोड़ डाला अपनी ही टीम के दिग्गज का रिकॉर्ड
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: