KKR vs RCB: कर्ण शर्मा की गेंद पर गच्चा खा गए Andre Russell, खुद के लिए बना गए खराब रिकॉर्ड, देखें video
Edited By Arpit Pandey

KKR vs RCB ipl Andre Russell out on zero
Edited By Arpit Pandey

KKR vs RCB ipl Andre Russell out on zero
KKR vs RCB: कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज आरसीबी के गेंदबाजों के सामने परेशान नजर आ रहे हैं। आज का मैच कोलकाता के आंद्रे रसेल के लिए खास था। लेकिन वह इस मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए। छटवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आंद्रे रसेल कर्ण शर्मा की गेंद पर जीरो पर आउट हो गए। जिससे वह खुद के लिए एक खराब रिकॉर्ड बना गए।
आंद्रे रसेल आज आईपीएल में अपना 100 वां मुकाबला खेल रहे थे। लेकिन वह इस मुकाबले में जीरो पर आउट हो गए। रसेल को कर्ण शर्मा ने विराट कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह अपने 100 वें मैच में जीरो पर आउट होने का खराब रिकॉर्ड बना गए। इसकी अगली ही गेंद पर कर्ण शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी कर रहे रहमतउल्ला गुरबाज को भी आउट करके कोलकाता को परेशानी में ला दिया।
ICYMI – What a fine over that from Karn Sharma.
Picks up two big wickets of Gurbaz and Andre Russell.
Live – https://t.co/V0OS7tFZTB #TATAIPL #KKRvRCB #IPL2023 pic.twitter.com/kKsnZjPjxI
— IndianPremierLeague (@IPL) April 6, 2023
आंद्रे रसेल के लिए भी आज का मैच अहम है। रसेल आज आईपीएल में अपना 100वां मैच खेलेंगे। रसेल ऐसे चौथे खिलाड़ी बनेंगे जो आईपीएल में 100वां मैच खेलेंगे। रसेल ने केकेआर को कई अहम मैच भी जिताए हैं। उन्होंने आईपीएल में 2000 से ज्यादा रन बनाए हैं, जबकि 89 विकेट भी निकाले है। उन्होंने केकेआर के अलावा दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से भी मैच खेले हैं।
मनदीप सिंह, रहमानुल्लाह गुरबाज (डब्ल्यू), वेंकटेश अय्यर, नितीश राणा (सी), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन, टिम साउदी, उमेश यादव, वरुण चक्रवर्ती
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (c), दिनेश कार्तिक (wk), ग्लेन मैक्सवेल, माइकल ब्रेसवेल, शाहबाज़ अहमद, डेविड विली, कर्ण शर्मा, हर्षल पटेल, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: