KKR vs PBKS: 'मुझे इसकी आदत हो गई है...', आखिरी बॉल पर मैच जिताकर बोले रिंकू सिंह
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR vs PBKS Rinku Singh
Edited By Pushpendra Sharma

IPL 2023 KKR vs PBKS Rinku Singh
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 का 53वां मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के बल्लेबाज रिंकू सिंह एक बार फिर हीरो बन गए। पंजाब किंग्स के खिलाफ ईडन गार्डंस में खेले गए मैच में आखिरी बॉल पर केकेआर को दो रनों की जरूरत थी, लेकिन अर्शदीप की गेंद पर रिंकू ने चौका ठोक एक बार फिर मैच फिनिश कर दिया। टीम को 5 विकेट से शानदार जीत दिलाने के बाद रिंकू सिंह ने बड़ा बयान दिया।
रिंकू ने कहा- मैंने आखिरी गेंद के बारे में नहीं सोचा। यहां तक कि जब मैंने वे पांच छक्के मारे तब भी मैंने ज्यादा नहीं सोचा था। मैं गेंद की लेंथ पर खेल रहा था। मुझे खुद पर विश्वास था कि मैं खेल खत्म कर सकता हूं। मुझे इसकी आदत हो गई है, कभी मैं 5 पर बल्लेबाजी करता हूं, कभी 6- 7 पर, मैं इस तरह से अभ्यास करता हूं। मेरे जश्न मनाने का कोई खास तरीका नहीं है।
https://twitter.com/IPL/status/1655636269748346880
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1655632575019499520
https://twitter.com/aq30__/status/1655633632529379328
अर्शदीप सिंह के लास्ट ओवर में केकेआर को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी। रसेल 19 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे थे, जबकि रिंकू 8 गेंदों में 16 रन बनाकर नाबाद थे। अर्शदीप ने पहली चार गेंदों पर सिर्फ चार रन दिए जबकि पांचवीं पर रसेल को रनआउट कर दिया। इसके बाद मैच फिनिश करने की जिम्मेदारी रिंकू पर आ गई। धड़कनें बढ़ने लगीं, और जैसे ही अर्शदीप ने लास्ट बॉल फेंकी, ये लेग साइड की ओर फुट टॉस आई, जिसे रिंकू ने कलाईयों का इस्तेमाल कर थर्ड मैन की ओर घुमा दिया। इस चौके के साथ रिंकू ने मैच फिनिश कर अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। ये वही रिंकू सिंह हैं, जिन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 5 छक्के ठोक मैच जिताया था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: