बुमराह की 'मैजिक बॉल', पाकिस्तानी खिलाड़ी चारों खाने चित, VIDEO ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

Jasprit Bumrah Magic Ball: बुमराह की मैजिक गेंद पर शादाब और रिजवान बोल्ड हुए। भारतीय तेज गेंदबाज की इन दोनों गेंदों की जमकर सराहना हो रही है।

Jasprit Bumrah Magic Ball Mohammad Rizwan Shadab Khan Stunned IND vs PAK World Cup 2023 Video

Jasprit Bumrah Magic Ball IND vs PAK

विज्ञापन

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 के 12वें मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने हैं। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच से पूर्व भारतीय टीम को स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से काफी उम्मीद थी। बुमराह इन उम्मीदों पर खरे भी उतरे हैं। उन्होंने जारी मुकाबले में टीम इंडिया के लिए कुल सात ओवरों की गेंदबाजी की। इस बीच वह 2.71 की इकोनॉमी से 19 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे। 29 वर्षीय तेज गेंदबाज के शिकार मोहम्मद रिजवान और शादाब खान बने हैं।

बुमराह की मैजिक गेंद पर आउट हुए शादाब:

मैच के दौरान उन्होंने पाकिस्तानी उप-कप्तान शादाब खान को जिस गेंद पर बोल्ड किया। उसकी जमकर सराहना हो रही है। दरअसल, कप्तान रोहित शर्मा ने पारी का 36वां ओवर जसप्रीत बुमराह के हाथ में थमाया। इस ओवर की दूसरी गेंद उन्होंने गुड लेंथ से कोण बनाते हुए अंदर की तरफ डाला। यहां शादाब पूरी तरह से चकमा खा गए। नतीजा यह रहा कि उन्हें बोल्ड होकर पवेलियन का रुख करना पड़ा।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बुमराह ने रिजवान का भी उखाड़ा डंडा:

शादाब से पहले बुमराह ने मोहम्मद रिजवान को भी बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया। रिजवान भारत के खिलाफ अच्छे लय में नजर आ रहे थे, लेकिन 34वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह चमका खा बैठे। बुमराह ने अंदर आती स्लोवर गेंद पर उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

रिजवान ने जमाया रंग, शादाब हुए फ्लॉप:

मैच के दौरान मोहम्मद रिजवान ने 69 गेंदों का सामना करते हुए 49 रन की पारी खेली। वह अपने अर्धशतक से महज एक रन से चूक गए। वहीं शादाब खान का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा। उन्होंने अपनी टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल पांच गेंदों का सामना किया। इस बीच 40.00 की स्ट्राइक रेट से महज दो रन बनाने में कामयाब रहे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ