IRE vs BAN: आयरलैंड ने वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान, IPL के मैच मिस करेंगे ये खिलाड़ी

IRE vs BAN Josh Little Mustafizur Rahman Litton Das

IRE vs BAN Josh Little Mustafizur Rahman Litton Das

नई दिल्ली: आयरलैंड ने बांग्लादेश के खिलाफ मई में खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। जोश लिटिल को श्रृंखला के लिए आयरलैंड की फुल स्ट्रेंथ टीम में शामिल किया गया है। आयरलैंड को वनडे वर्ल्ड कप में क्वालिफाई करने के लिए इस सीरीज को 3-0 से जीतना होगा।

विज्ञापन

बाएं हाथ के सीमर जोश लिटिल इन दिनों आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए खेल रहे हैं। अपने देश के लिए खेलने की वजह से उनके IPL के आगामी मुकाबलों में से कम से कम तीन में चूकने की उम्मीद है। 5 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टाइटंस के मैच के बाद लिटल देश लौट जाएंगे। बांग्लादेश के खिलाफ खेलने के लिए वह लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच नहीं खेल पाएंगे।

विज्ञापन

आईपीएल से 4.4 करोड़ रुपये मिलेंगे 

क्रिकेट आयरलैंड ने लिटिल को सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट दिया है, लेकिन उनके कप्तान एंडी बालबर्नी ने हाल ही में स्वीकार किया कि वह अपने आईपीएल अनुबंध से 4.4 करोड़ रुपये मिलेंगे। जबकि आयरलैंड के लिए खेलते हुए इतनी कमाई करने में उन्हें पांच, छह या इससे भी अधिक साल लग सकते हैं। आईपीएल में खेलने के लिए उन्हें हाल ही में बांग्लादेश दौरे और श्रीलंका में चल रही टेस्ट श्रृंखला के लिए छुट्टी दी गई थी।

विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान और लिटन दास चूकेंगे 

मुस्तफिजुर रहमान (दिल्ली कैपिटल्स) और लिटन दास (कोलकाता नाइट राइडर्स) भी इस श्रृंखला में शामिल होने के कारण आईपीएल के लगभग 10 दिनों तक नहीं खेल पाएंगे। उन्हें इस महीने की शुरुआत में बांग्लादेश की टीम में शामिल किया गया था। आयरलैंड की टीम में क्रेग यंग भी शामिल हैं, जो चोट के बाद पिछले महीने बांग्लादेश में टी20ई श्रृंखला में लौटे थे। बैरी मैक्कार्थी हालांकि घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए हैं। पिछले महीने बांग्लादेश में आयरलैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले पीजे मूर को आयरलैंड वॉल्वेस की टीम का कप्तान बनाया गया है, जो 5 मई को वार्म-अप मैच खेलेगी।

बांग्लादेश के खिलाफ आयरलैंड की टीम: 

एंडी बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैम्फर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, ग्राहम ह्यूम, जोश लिटिल, एंडी मैकब्राइन, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लॉरकन टकर, क्रेग यंग।

विज्ञापन

ये है शेड्यूल:

9 मई – पहला वनडे,
12 मई – दूसरा वनडे,
14 मई – तीसरा वनडे (सभी मैच चेम्सफोर्ड में)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ