IPL इतिहास में एक मैच में कितनी बार लगे दोहरे शतक, पहली बार कब? जानें
Edited By Bhoopendra Rai

IPL record of Two centuries in one IPL match
Edited By Bhoopendra Rai

IPL record of Two centuries in one IPL match
IPL 2023: आईपीएल 2023 के 65 वें मुकाबले में विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन ने मिलकर ऐसा कारनामा किया जो इस लीग के इतिहास में अब तक नहीं हुआ था। इन दोनों ने अपनी-अपनी टीम के लिए शतक ठोका। ये पहला मौका था जब आईपीएल के इतिहास में एक ही मैच की दोनों पारियों से शतक आया हो।
दरअसल, 65वां मुकाबला हैदराबाद में खेला गया, जिसमें SRH ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 186 रन बनाए थे। जवाब में आरसीबी ने 19.2 ओवर में ही टारगेट चेस कर लिया। हैदराबाद के लिए हेनरिक क्लासेन ने 51 में 104 रनों पारी खेली, जबकि आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 63 बॉल पर 100 रन बनाए। ये पहली बार हुआ जब दोनों पारियों से एक ही मैच में शतक बने।
इससे पहले साल 2016 में आरसीबी के लिए विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने अपनी टीम के लिए शतक लगाए थे। सामने गुजरात लायंस की टीम थी। उस मैच में विराट-डीबी के बीच 200 से ज्यादा रन की साझेदारी हुई थी। विराट कोहली ने केवल 55 गेंद पर 109 रन की पारी खेली, जबकि एबी डिविलियर्स ने 52 गेंद पर ही 129 रन ठोक दिए थे। ये पहली बार था, जब मैच में और आईपीएल की एक पारी में दो शतक लगे हों। आरसीबी ने इस मैच में 248 रन बनाए थे और 144 रनों से मैच जीता था।
कोहली और एबी डिविलियर्स के बाद साल 2019 में जॉनी बेयरस्टो और डेविड वार्नर ने हैदराबाद के लिए एक ही मैच 2 शतक लगाए थे। उस मैच में हैदराबाद ने टीम आरसीबी के खिलाफ 213 रन बनाए थे। और यह मुकाबला 118 रनों से अपने नाम कर लिया था। जॉनी बेयरस्टो ने 56 गेंद पर 114 जबकि डेविड वार्नर ने 55 गेंद पर 100 रन बनाए थे।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: