दुनिया की सबसे महंगी क्रिकेट लीग IPL की इतनी है ब्रांड वैल्यू, जानकर रह जाएंगे दंग

IPL Brand Value: आईपीएल दुनिया की सबसे महंगी टी20 क्रिकेट लीग है। फिलहाल इसकी ब्रांड वैल्यू 89,232 करोड़ रुपये है।

IPL 2024 Auction Rehan Ahmed Taskin Ahmed and Mohammad Shoriful Islam not available Auction

Image Credit- Sportstiger.com

IPL Brand Value: आईपीएल 2024 ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में होने जा रहा है। जिसके लिए 333 खिलाड़ियों ने अपना पंजीकरण कराया है लेकिन इनमे से महज 77 खिलाड़ियों पर ही बोली लगने वाली है। ऑक्शन में एक बार फिर से खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज करोड़ों की बोली लगाने वाली है। आईपीएल को दुनिया की सबसे महंगी टी20 लीग माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते आईपीएल फिलहाल के समय में ब्रांड वैल्यू कितनी है?

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल की ब्रांड वैल्यू

ब्रांड वैल्यूएशन कंसल्टेंसी ब्रांड फाइनेंस ने एक रिपोर्ट में कहा है कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कुल ब्रांड वैल्यू में आईपीएल 2023 के बाद से 28 फिसदी तक का इजाफा हुआ है। फिलहाल आईपीएल की ब्रांड वैल्यू 10.7 बिलियन डॉलर यानी 89,232 करोड़ रुपये है। साल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था।

विज्ञापन

इसके बाद से ही लगातार आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में इजाफा होता जा रहा है। आईपीएल की ब्रांड वैल्यू में लगातार इजाफे का श्रेय स्टेडियमों में दर्शकों की भारी संख्या, इंटरनेट और अन्य माध्यमों पर आईपीएल मैचों की अधिक खपत और मेगा-मीडिया साझेदारी को जाता है।

मुंबई इंडियंस है आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी

आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी है। मुंबई की ब्रांड वैल्यू फिलहाल 725 करोड़ रुपये है। एक बार फिर से मुंबई इंडियंस ऑक्शन में खिलाड़ियों पर बोली लगाने के लिए तैयार है।

विज्ञापन

ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या की वापसी ने मुंबई इंडियंस को और ज्यादा मजबूती दे दी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। हालांकि पिछले दो सीजन से मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। ऐसे में इस बार टीम नए जोश के साथ आईपीएल में उतरेगी।

आईपीएल टीमों की ब्रांड वैल्यू

मुंबई इंडियंस – 725 करोड़
सीएसके – 675 करोड़
केकेआर- 657 करोड़.
आरसीबी – 582 करोड़

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ