IPL 2024: 'मेरे लिए ये गर्व का पल...' गुजरात टाइटंस का कप्तान बनने पर शुभमन गिल की पहली प्रतिक्रिया

Shubman Gill captain of Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाए जाने पर शुभमन गिल ने फ्रेंचाइजी का किया धन्यवाद।

Shubman Gill Rashid khan IPL 2024

Image Credit: Social Media

Shubman Gill captain of Gujarat Titans: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के लिए 26 नवंबर को सभी टीमों ने अपने रिलीज और रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जारी की। इस बीच सभी की नजरे हार्दिक पांड्या पर थी। रिलीज-रिटेन से पहले उम्मीद लगाई जा रही थी कि हार्दिक एक बार फिर से अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ सकते हैं और आखिर में हुआ भी ऐसा ही।

विज्ञापन

हार्दिक पांड्या जो पिछले दो आईपीएल सीजन से गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे थे उनको अब मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में शामिल कर लिया है। जिसके बाद गुजरात टाइटंस ने शुभमन गिल को टीम का कप्तान बनाया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

कप्तान बनाए जाने पर गिल ने किया फ्रेंचाइजी का धन्यवाद

बता दें, अपने क्रिकेट करियर में गिल पहली बार किसी टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। गुजरात टाइटंस का कप्तान बनाए जाने पर अब शुभमन गिल की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। फ्रेंचाइजी का धन्यवाद करते हुए गिल ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मुझे गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालने पर गर्व है और इतनी अच्छी टीम का नेतृत्व करने के लिए मुझ पर भरोसा करने के लिए मैं फ्रेंचाइजी को बहुत-बहुत धन्यवाद देता हूं। आइए इसे यादगार बनाएं।”

विज्ञापन

अब आईपीएल 2024 में शुभमन गिल गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। हार्दिक के मुंबई इंडियंस में जाने के बाद गुजरात टाइटंस का कप्तानी पद खाली हो गया था। जिसको लेकर उम्मीद लगाई जी रही थी कि या तो अब केन विलियमसन या फिर शुभमन गिल को कप्तानी मिल सकती है। अब फाइनली फ्रेंचाइजी ने शुभमन गिल को टीम का नया कप्तान चुन लिया है।

बता दें, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन काफी शानदार रहा है और टीम ने अपने पहले ही आईपीएल में खिताब को अपने नाम किया। जबकि दूसरी बार टीम फाइनल तक जरुर पहुंची थी लेकिन जीत नहीं पाई थी। दूसरी बार फाइनल में गुजरात को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ