IPL 2024: हार्दिक पांड्या पर सस्पेंस, सूर्यकुमार यादव की चोट भी बनी खतरा; मुंबई इंडियंस के सामने डबल टेंशन

IPL 2024 Mumbai Indians Double Tension: हार्दिक पांड्या के आईपीएल 2024 में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ था। अब सूर्या की इंजरी ने मुंबई इंडियंस के लिए टेंशन बढ़ा दी है।

IPL 2024 Mumbai Indians Double Tension Hardik Pandya Suryakumar Yadav Injury Danger of Rule Out

IPL 2024 Mumbai Indians Double Tension Hardik Pandya Suryakumar Yadav Injury Danger of Rule Out (Image Credit- Twitter)

IPL 2024 Mumbai Indians Double Tension: आईपीएल के 17वें संस्करण से पहले लगातार मुंबई इंडियंस की टीम चर्चा में है। पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने और हार्दिक पांड्या को कप्तानी देने के लिए फ्रेंचाइजी ट्रोलर्स के निशाने पर रही। उसके बाद अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि कप्तान हार्दिक पांड्या के आईपीएल 17 में खेलने पर सस्पेंस है। साथ ही सूर्यकुमार यादव भी पैर की चोट से जूझ रहे हैं और करीब दो-ढाई महीने के लिए टीम से बाहर हैं। ऐसे में अब मुंबई इंडियंस अपने दो-दो सितारों की चोट के कारण डबल टेंशन से जूझ रही है।

विज्ञापन

SKY ने भी बढ़ाई चिंता

सूर्यकुमार यादव साउथ अफ्रीका सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। शुक्रवार को इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में अपडेट सामने आया था कि वह फरवरी के पहले हफ्ते तक कम से कम बाहर रह सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान सीरीज से उनका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा था। दूसरी तरफ हार्दिक पांड्या उसी चोट से पहले से ही जूझ रहे हैं और वह वर्ल्ड कप 2023 के बाद से ही (अक्टूबर से) बाहर हैं। अभी भी हार्दिक फिट नहीं हैं और अब उनके आईपीएल में खेलने पर भी सस्पेंस बना हुआ है।

विज्ञापन

सूर्या और हार्दिक दोनों के लगी समान चोट

वहीं उसी तरह सूर्या का भी पैर मुड़ा है। दोनों का लिगामेंट टीयर हुआ है। अगर हार्दिक अभी तक फिट नहीं हैं और सूर्या की भी चोट वैसी ही है, तो सवाल खड़ा हो गया है कि क्या दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2024 तक फिट हो पाएंगे? इसी कारण पांच बार की चैंपियन फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के सामने डबल टेंशन खड़ी हो गई है। एक तरफ टीम की कप्तानी पर बवाल मचा हुआ है। वहीं अब दो-दो स्टार खिलाड़ियों का चोटिल होना उनके लिए चिंता का विषय बन गया है।

विज्ञापन

https://twitter.com/smileagainraja/status/1738501714024734893

हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स का यह भी कहना है कि हार्दिक और सूर्या शायद आईपीएल तक फिट हो जाएंगे। अब वक्त के साथ ही पता लगेगा कि मुंबई इंडियंस की यह टेंशन कैसे दूर होगी। मुंबई के ही एक और खिलाड़ी ईशान किशन ने भी टीम इंडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया था। उन्होंने मानसिक थकान की शिकायत की थी। अब आईपीएल तक वह मानसिक तौर पर कितना तैयार हो पाते हैं यह भी देखने वाली बात होगी। इसी कारण मुंबई के लिए अब एकसाथ तीन बड़ी समस्याएं खड़ी हो गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ