---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

सूर्यकुमार यादव ने किया दर्द का ‘Welcome’, Video देख याद आ जाएगा फिल्म का फनी सीन

Suryakumar Yadav Injury Update Funny Video: सूर्यकुमार यादव ने अपनी इंजरी के बाद इंस्टाग्राम पर पहला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लंगड़ाते नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

Suryakumar Yadav Injury Update Funny Video: भारतीय टीम के धाकड़ बल्लेबाज और टी20 के किंग सूर्यकुमार यादव इस वक्त इंजर्ड हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में उनका पैर मुड़ गया था। इसके बाद उनके ग्रेड 2 का लिगामेंट टीयर हुआ है। अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि वह फरवरी के पहले हफ्ते तक फिट हो पाएंगे। इसके बाद उनका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। यानी 11 जनवरी से शुरू होने वाली अफगानिस्तान सीरीज से उनका बाहर होना तय है। अब इसी बीच शनिवार शाम सूर्या ने इंस्टाग्राम पर अपना लंगड़ाते हुए वीडियो शेयर किया जिसमें वह छड़ी के सहारे चल रहे थे। इसके पीछे उन्होंने जो डायलॉग गया वो काफी फनी था।

SKY का खास अंदाज

सूर्या अक्सर अपने हंसमुख अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसलिए अपने दर्द का भी उन्होंने खास अंदाज में वेलकम किया अक्षय कुमार, अनिल कपूर और नाना पाटेकर की फेमस फिल्म वेलकम के डायलॉग से। “मेरी एक टांग नकली है, मैं हॉकी बहुत बड़ा खिलाड़ी था…एक दिन उदय भाई को मेरी किसी बात पर गुस्सा आया उन्होंने मेरी ही हॉकी स्टिक से मेरी टांगों के चार तुकड़े कर दिए…।” यह डायलॉग सभी ने सुना होगा और सूर्या ने इसे बैकग्राउंड में डालकर अपना इंजरी अपडेट दिया।

---विज्ञापन---

उन्होंने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि अगर सीरियस नोट पर बात करें तो इंजरी कभी मजाक नहीं होती हैं। लेकिन मैं इससे उभरूंगा और वादा करता हूं कि वापसी करूंगा। मैं कुछ ही समय में पूरी तरह फिट होकर आ जाउंगा। तब तक उम्मीद करता हूं आप सभी हॉलिडे सीजन एनजॉय करें और हर दिन छोटी-छोटी खुशियां ढूंढेंगे। उनके इस वीडियो पर फैंस उनके जल्दी फिट होने की कामना कर रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने भी इस पर इमोजी शेयर करते हुए उन्हें स्ट्रॉन्ग रहने की ताकत दी।

---विज्ञापन---

IPL में लौटेंगे सूर्या!

अब उम्मीद है सूर्यकुमार यादव मार्च के अंत में शुरू होने वाले आईपीएल 2024 में ही खेलते नजर आएंगे। वहीं जून में टी20 वर्ल्ड कप 2024 खेला जाना है। ऐसे में फैंस दुआ कर रहे होंगे कि इस फॉर्मेट के लिए टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्टार जल्द से जल्द पूरी तरह फिट हो जाए। सूर्या लगातार पिछले डेढ़ साल से नंबर 1 पायदान पर काबिज हैं। टी20 में उन्होंने हाल ही में 2000 रन भी पूरे किए थे। वह वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सबसे बड़ी ताकत बन सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों बाहर! अगली सीरीज में कौन बनेगा टीम इंडिया का कप्तान?

यह भी पढ़ें- संजू सैमसन की साल 2024 में खुलेगी किस्मत? एक शतक से पलटा भाग्य, टी20 वर्ल्ड कप से पहले मिलेगा बड़ा मौका!

---विज्ञापन---

First published on: Dec 23, 2023 08:33 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola