IPL 2024: आंद्रे रसेल पर KKR का बड़ा फैसला, क्या अगला सीजन कोलकाता के लिए खेलेगा घातक ऑलराउंडर?

Andre Russell IPL 2024: आईपीएल 2024 के ऑक्शन से पहले अब आंद्रे रसेल को लेकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने शायद मन बना लिया है।

Andre Russell

Andre Russell

Andre Russell IPL 2024: आईपीएल के 17वें संस्करण के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले खिलाड़ियों को रिलीज या रिटेन करने की अटकलें तेजी से चल रही हैं। जहां सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। वहीं अब कोलोकाता नाइट राइडर्स को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी मिल रही है कि केकेआर ने अब आंद्रे रसेल को लेकर बड़ा फैसला किया है। रसेल पिछले कुछ सीजन से अपनी चमक नहीं बिखेर पा रहे हैं। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन

आंद्रे रसेल को मिलेंगे कितने पैसे?

आपको बता दें कि आईपीएल 2023 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स ने आंद्रे रसेल को रिटेन करने का मन बना लिया है। हालांकि, अभी इसका ऑफिशियल ऐलान बाकी है लेकिन रिपोर्ट ने इन्हें पुख्ता कर दिया है। रसेल को 16 करोड़ की कीमत पर 2023 में कोलकाता ने रिटेन किया था। अब आगामी सीजन के लिए उन्हें कितने पैसे मिलेंगे इस पर से 26 नवंबर को ही तस्वीर साफ होगी। रविवार तक सभी टीमों के पास अपनी फाइनल रिलीज और रिटेंशन की लिस्ट तैयार करने का वक्त है।

विज्ञापन

विज्ञापन

फ्लॉप शो के बाद भी केकेआर ने दिया साथ

आपको बता दें कि आंद्रे रसेल बल्ले से जिस तरह धूम मचाने के लिए जाने जाते थे वो पिछले एक दो सीजन में नहीं दिखा है। आईपीएल 2023 में रसेल ने 14 मैच खेलते हुए 227 रन बनाए थे और सिर्फ 7 विकेट ही उन्हें मिले थे। वहीं 2022 में रसेल ने 335 रन बनाने के साथ-साथ 17 विकेट लिए थे। रसेल लगातार 2018 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। अब एक बार फिर वह लगातार सातवां सीजन केकेआर के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

विज्ञापन

गौतम गंभीर की हुई थी एंट्री

केकेआर की बात करें तो इस बार टीम अपने नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उतरेगी। पिछले सीजन में अय्यर चोटिल थे तो नितीश राणा ने कप्तानी की थी। इसके अलावा गौतम गंभीर की इस टीम में फिर से एंट्री हुई है। अपनी कप्तानी में टीम को दो बार आईपीएल का खिताब जिताने वाले गौतम गंभीर अब टीम के साथ बतौर मेंटोर जुड़ गए हैं। साथ ही टीम के अंदर और भी कई बदलाव आने वाले दिनों में नजर आ सकते हैं। रसेल के अलावा विदेशी खिलाड़ियों में सुनील नरेन इस टीम का अहम हिस्सा हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ