---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024 : धोनी एंड कंपनी इस दिन शुरू करेगी अभ्यास सत्र, छठी बार खिताब जीतने पर होंगी निगाहें

IPL 2024 : आईपीएल 2024 से पहले मार्च में चेन्नई सुपर किंग्स कैंप का आयोजन करने वाली है। हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग और सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में किया जाएगा।

---विज्ञापन---

CSK Team Camp : IPL 2024 का सीजन 22 मार्च से शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि इसमें कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। लेकिन ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि आईपीएल इतिहास की सबसे सफल टीम में से एक चेन्नई सुपर किंग्स मार्च में अपना अभ्यास सत्र शुरू कर सकती है। हालांकि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि आखिर यह कैंप कहां आयोजित किया जाएगा, लेकिन उम्मीद की जा रही है यह कैंप चेन्नई सुपर किंग्स के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जाए। यह कैंप हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग और सपोर्ट स्टाफ की निगरानी में किया जाएगा।

कौन-कौन होगा कैंप में शामिल

इस कैंप में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल रहे महेंद्र सिंह धोनी भी शामिल होंगे। धोनी अपनी घुटने की सर्जरी से उभर रहे हैं। जिसके बाद उनके लिए यह कैंप काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। धोनी के अलावा भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज दीपक चाहर के लिए भी आईपीएल 2024 का सीजन काफी खास रहने वाला है क्योंकि अगर वह इस लीग में बेहतर प्रदर्शन करते हैं तो उनकी भारतीय टीम में जगह बनने की उम्मीद दोगुनी हो जाएगी। चहर के अलावा शार्दुल ठाकुर भी चोट के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। जिसके बाद उनके पास भी आईपीएल 2024 में अपने फॉर्म और फिटनेस को दिखाकर टीम इंडिया में वापसी करने की उम्मीद होगी।

---विज्ञापन---

IPL 2024 में धोनी होंगे चेन्नई के कप्तान

धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी 2008 से कर रहे हैं। जिसके बाद से अभी तक वह चैन्नई को 5 बार आईपीएल का खिताब जीता चुके हैं। आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी की कप्तानी में अपना पांचवां खिताब जीता था। जिसके बाद ऐसा माना जा रहा था कि पिछला सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, लेकिन खिताब जीतने के बाद धोनी ने आईपीएल में और खेलने की इच्छा जताई थी। धोनी के इस बयान ने यह पुष्टि कर दी थी कि वह आईपीएल 2024 में एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे।

---विज्ञापन---

धोनी के बाद कौन होगा चेन्नई का कप्तान

ऐसा माना जा रहा है कि यह सीजन धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है। लेकिन जब तक धोनी खुद इस पर कुछ ना कह दें तब तक अटकलें लगाना भी गलत होगा। हालांकि चेन्नई के फैंस के मन में एक सवाल यह भी उठ रहा है कि अगर धोनी आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर देते हैं तो धोनी का उत्तराधिकारी कौन होगा। जो धोनी के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी संभाल सकता है।

---विज्ञापन---

आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने धोनी से बात करने के बाद रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था, लेकिन जडेजा की कप्तानी में चेन्नई का प्रदर्शन काफी खराब रहा, जिसके बाद खुद जडेजा ने 8 मैच में कप्तानी करने के बाद धोनी को कप्तानी वापस सौंप दी थी। लेकिन अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि धोनी के बाद चेन्नई का कप्तान कौन होगा । हालांकि ऐसा माना जा रहा है कि धोनी के बाद रुतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स का कप्तान बनाया जा सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम को लगा तगड़ा झटका, बड़ा खिलाड़ी पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर

ये भी पढ़े- Glenn Maxwell Century: ग्लेन मैक्सवेल ने ठोका 5वां टी20 शतक, रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया बराबर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़े- IND vs ENG : आकाश दीप ने शुरू की खास तैयारी, तीसरे टेस्ट में उड़ाएंगे इंग्लिश बल्लेबाजों के होश

First published on: Feb 11, 2024 04:23 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola