IPL 2024 Auction: डैरिल मिचेल पर जमकर बरसा पैसा, CSK ने फिर मार ली बाजी

IPL 2024 Auction Daryl Mitchell: न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर डैरिल मिचेल के रूप में एक और बड़ा खिलाड़ी लेकर धोनी की टीम ने खुद को मजबूत किया।

IPL 2024 Auction Daryl Mitchell Sold to Chennai Super Kings After Rachin Ravindra Shardul thakur 14 Crores

IPL 2024 Auction Daryl Mitchell Sold to Chennai Super Kings After Rachin Ravindra Shardul thakur 14 Crores (Image Credit- News 24)

IPL 2024 Auction Daryl Mitchell: आईपीएल 2024 के ऑक्शन का पहला घंटा काफी रोमांचक रहा है। इस दौरान पैट कमिंस पर जहां ऐतिहास 20 करोड़ से ऊपर की बोली लगी। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने वर्ल्ड कप के स्टार और दो न्यूजीलैंड के बड़े प्लेयर खरीद लिए। टीम ने जहां पहले रचिन रवींद्र को 1.80 करोड़ में खरीदा। वहीं डैरिल मिचेल को 14 करोड़ में येलो आर्मी ने अपने साथ जोड़ लिया।

विज्ञापन

सीएसके ने शार्दुल को भी खरीदा

मिचेल के लिए पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर दिखी लेकिन अंत में सीएसके ने बाजी मार ली। सीएसके ने इससे पहले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी 4 करोड़ में अपने साथ खरीदा था। यानी यह टीम पहले दो सेट में तीन बड़े खिलाड़ी अपने साथ जोड़ चुकी है। वहीं इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा पैट कमिंस पर लगाई गई 20.50 करोड़ की बोली सबसे बड़ी रही।

विज्ञापन

मजबूत हुई धोनी की टीम

एमएस धोनी की कप्तानी में पिछला सीजन जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अब और मजबूत नजर आ रही है। टीम ने रचिन रवींद्र, डैरिल मिचेल और शार्दुल ठाकुर के बाद पहले दो सेट में बड़ी खरीदारी की। इस टीम के पास पहले से ही रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, डेवोन कॉन्वे जैसे स्टार खिलाड़ी मौजूद थे।

विज्ञापन

सीएसके के पास तीन स्लॉट बाकी

चेन्नई सुपर किंग्स के पास तीन बड़ी खरीद के पास अब पर्स में 11.6 करोड़ रुपए बचे हैं। टीम के पास ऑक्शन से पहले 6 खाली स्लॉट थे। जिसमें से तीन विदेशी खिलाड़ी ले सकती थी टीम। यानी अब टीम तीन एक विदेशी और दो भारतीय खिलाड़ी और खरीद सकती है। देखना होगा कि आने वाले सेट में येलो आर्मी किन खिलाड़ियों पर पैसा लगाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ