IPL 2024 Auction: पॉवेल पर करोड़ों की बारिश, हैरी ब्रूक को हुआ भारी नुकसान; एक बड़ा खिलाड़ी अनसोल्ड

IPL 2024 Auction Rovman Powell Harry Brook: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पहली बोली रॉवमेन पॉवेल पर लगी। वहीं इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को नुकसान हो गया।

IPL 2024 Auction Rovman Powell Sold to Rajasthan Royals Harry Brook Delhi Capitals Travis Head Karun Nair Unsold

IPL 2024 Auction Rovman Powell Sold to Rajasthan Royals Harry Brook Delhi Capitals Travis Head Karun Nair Unsold (Image Credit- twitter)

IPL 2024 Auction Rovman Powell, Harry Brook: आईपीएल 2024 का ऑक्शन शुरू हो चुका है। वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी रोवमेन पॉवेल पर पहली बोली लगी है। उनका बेस प्राइस 1 करोड़ था। पहली बोली में ही कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रोचक जंग दिखी। अंत में राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 7.4 करोड़ की कीमत पर खरीदा लिया। पॉवेल पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। उन्हें दिल्ली की टीम ने रिलीज किया था।

विज्ञापन

रॉवमेन पॉवेल का आईपीएल में प्रदर्शन?

विज्ञापन

पॉवेल ने आईपीएल 2022 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में इससे पहले 17 मैच खेलते हुए 257 रन बनाए थे और 1 विकेट लिया था। उनका स्ट्राइक रेट 146 से ऊपर का रहा है। अब आगामी सीजन में वह ब्लू नहीं बल्कि पिंक जर्सी में नजर आएंगे। वह संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान के साथ जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

विज्ञापन
Harry Brook Sold to Delhi Capitals IPL 2024 Auction

Harry Brook Sold to Delhi Capitals IPL 2024 Auction (Image- News 24)

हैरी ब्रूक को हुआ बड़ा घाटा

इंग्लैंड के हैरी ब्रूक को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज किया था। अब आगामी ऑक्शन में वह दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलते नजर आएंगे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए था। उनके ऊपर दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे बड़ी बोली लगाई और 4 करोड़ में अपने साथ जोड़ लिया। इंग्लैंड के इस स्टार खिलाड़ी को सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले साल 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा था। यानी इस बार उन्हें सवा 9 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

विज्ञापन
Rovman Powell Sold to Rajasthan Royals

Rovman Powell Sold to Rajasthan Royals

करुण नायर रहे अनसोल्ड

साउथ अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी राइली रूसो और भारत के लिए ट्रिपल सेंचुरी लगा चुके करुण नायर को कोई खरीदार नहीं मिला। पहले सेट में वह अनसोल्ड गए हैं। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ था। पिछले साल वह दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन फिलहाल आगामी सीजन के लिए पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने उनमें अपना इंटरेस्ट नहीं दिखाया है। साथ ही वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो ट्रेविस हेड के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जंग देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ