---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स के हाथ लगा जैकपॉट, 2 करोड़ से भी कम में बिके रचिन रवींद्र

IPL2024 Auction Rachin Ravindra: रचिन रवींद्र पर उम्मीद थी कि वह सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। लेकिन उनके ऊपर उम्मीद के मुताबिक बोली नहीं लगी।

---विज्ञापन---

IPL2024 Auction Rachin Ravindra: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में धूम मचाने वाले न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी रचिन रवींद्र के ऊपर आईपीएल 2024 के ऑक्शन में जमकर पैसा बरसा है। इस खिलाड़ी के बेस प्राइस 50 लाख रुपए था। यहां चेन्नई सुपर किंग्स ने उनके ऊपर 1.80 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई और उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। उम्मीद थी कि आरसीबी उनके ऊपर बोली लगाएगी क्योंकि बैंगलोर से उनका नाता भी है लेकिन ऐसा नहीं हुआ है। उम्मीद नहीं थी कि इस खिलाड़ी को इतनी कम रकम मिलेगी लेकिन 2 करोड़ से भी कम में चेन्नई के हाथ जैकपॉट लग गया।

वर्ल्ड कप में रचिन ने दिखाया जलवा

रचिन रवींद्र ने अपने डेब्यू वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ 578 रन पूरे सीजन में बनाए थे। वहीं अपने वर्ल्ड कप डेब्यू मुकाबले में भी रचिन ने शतक जड़के सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा था। अब आईपीएल ऑक्शन में इस खिलाड़ी के ऊपर सभी फ्रेंचाइजीज ने अपना इंटरेस्ट दिखाया जरूर लेकिन उन्हें अपने प्रदर्शन और कद के हिसाब से पैसा नहीं मिल पाया। लेकिन वह जिस फ्रेंचाइजी में हैं वहां उनका भविष्य उज्जवल हो सकता है। सीएसके के पास न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉन्वे पहले से ही हैं। अब न्यूजीलैंड के बाद यह दोनों खिलाड़ी सीएसके के लिए भी ओपन कर सकते हैं।

---विज्ञापन---

रचिन रवींद्र का टी20 रिकॉर्ड

रचिन रवींद्र एक शानदार ऑलराउंडर हैं। उनके नाम 18 टी20 इंटरनेशनल में जहां 11 विकेट दर्ज हैं। उनके नाम रन सिर्फ 146 दर्ज हैं लेकिन वह किस कद के बल्लेबाज हैं यह उनके वनडे रिकॉर्ड ने दिखा दिया है। वनडे में 3 शतक और 3 अर्धशतक के साथ मात्र 19 पारियों में वह 767 रन बना चुके हैं। उनका औसत 42 से अधिक और स्ट्राइक रेट 107 से ऊपर का है। चेन्नई के लिए वह जैकपॉट साबित हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: पॉवेल पर करोड़ों की बारिश, हैरी ब्रूक को हुआ भारी नुकसान; एक बड़ा खिलाड़ी अनसोल्ड

यह भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: पैट कमिंस बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, पहली बार लगी इतनी बोली

---विज्ञापन---

First published on: Dec 19, 2023 02:07 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola