IPL 2023: जिस छक्के को देख सचिन भी रह गए दंग, सूर्यकुमार यादव ने उस पर किया रिएक्ट

IPL 2023 Suryakumar Yadav Sachin Tendulkar

IPL 2023 Suryakumar Yadav Sachin Tendulkar

नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव इन दिनों शानदार फॉर्म में हैं। पिछले मुकाबले में उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 103 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने कई आश्चर्यजनक शॉट लगाए। जिन्हें देख सचिन तेंदुलकर भी हैरान रह गए थे। सूर्यकुमार ने अब उस शॉट और तेंदुलकर के रिएक्शन पर रिएक्ट किया है।

विज्ञापन

मैंने वो शॉट कई बार अपने दिमाग में खेला है

इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से पहले JioCinemas से बात करते हुए सूर्यकुमार ने इस शॉट पर खुलकर बात की। सूर्या ने कहा- मैंने वो शॉट कई बार अपने दिमाग में खेला है। मैं हमेशा मैदान के चारों ओर खेलने की कोशिश करता हूं। उस समय गेंद गीली थी और उनके पास बहुत कम विकल्प थे… मुझे पता था कि शमी यॉर्कर लेंथ के लिए जाएंगे और मैं उसके लिए तैयार था। मैं उनके खिलाफ पहले भी खेल चुका हूं। मैंने वास्तव में यह शॉट पहले भी खेला है, लेकिन उतना अच्छा नहीं। जब मैंने ये शॉट मारा तो यह पॉइंट की ओर चला गया।

विज्ञापन

प्लेऑफ में फिर से जगह बनाने के लिए मुंबई के लिए सूर्यकुमार की फॉर्म अहम साबित हुई है। अब तक की 12 पारियों में उन्होंने 190.84 की स्ट्राइक रेट से चार अर्द्धशतक और एक शतक के साथ 479 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

सचिन भी रह गए थे दंग 

सूर्या ने वानखेड़े स्टेडियम में पिछले हफ्ते गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान ये छक्का लगाया था। एक नजर से लगा कि सूर्या शायद एक लॉफ्टेड कवर ड्राइव मारने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन यह सूर्यकुमार का जादू था जिसने शॉट को थर्ड मैन के ऊपर छक्के के लिए पहुंचाया। यह शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। वानखेड़े के ड्रेसिंग रूम में बैठे सचिन शॉट की नकल करते हुए हाथ से इशारा करते दिखे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ