---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IPL 2023 SRH vs MI: आखिरी ओवर में छा गए अर्जुन तेंदुलकर, मुंबई इंडियंस ने 14 रनों से जीती बाजी

IPL 2023 SRH vs MI: आईपीएल 2023 के तहत मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में MI ने 14 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 19.5 ओवर में […]

---विज्ञापन---

IPL 2023 SRH vs MI: आईपीएल 2023 के तहत मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में MI ने 14 रनों से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 192 रन बनाए। जवाब में हैदराबाद की पूरी टीम 19.5 ओवर में 178 रन पर ढेर हो गई। आखिरी ओवर में अर्जुन तेंदुलकर ने सधी हुई गेंदबाजी कर 20 रन बचाए। उन्होंने इस ओवर में सिर्फ 5 रन दिए और भुवनेश्वर कुमार का विकेट चटकाया। वहीं अब्दुल समद भी इसी ओवर में रन आउट हुए। इस तरह अर्जुन ने एमआई को शानदार जीत दिला दी। एमआई के लिए कैमरून ग्रीन ने 40 गेंदों में 64 रन की बेहतरीन पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 17 गेंदों में 37 रन बनाए।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद (प्लेइंग इलेवन): मयंक अग्रवाल, हैरी ब्रूक, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वाशिंगटन सुंदर, मार्को जानसन, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, टी नटराजन

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, अर्जुन तेंदुलकर, नेहल वढेरा, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

 

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2023 06:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola