IPL 2023: शेन वॉटसन ने चुने इस सीजन के 4 तगड़े खिलाड़ी, सिर्फ 1 विदेशी बल्लेबाज को दी जगह, देखें

IPL 2023 Shane Watson picks 4 impactful players

IPL 2023 Shane Watson picks 4 impactful players

IPL 2023: ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज आलराउंडर रहे शेन वॉटसन ने आईपीएल 2023 में अब तक के चार सबसे तगड़े खिलाड़ियों का चयन किया है। इस लीग के 53 मैचों के बाद उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इन खिलाड़ियों के नामों का ऐलान किया है। इसमें 1 विदेशी और 3 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। खास बात ये है कि वॉटसन ने 22 साल के एक युवा बल्लेबाज को भी अपने पसंदीदा चार खिलाड़ियों की लिस्ट में जगह दी है।

विज्ञापन

शेन वॉटसन ने जिन खिलाड़ियों को चुना है, उनमें आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस, राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल, गुजरात टाइटंस के गन गेंदबाज़ मोहम्मद शमी, और मुंबई इंडियंस के अनुभवी फिरकी गेंदबाज़ पीयूष चावला हैं। ये चारों खिलाड़ी इस सीजन गेंद-बल्ले से धूम मचा रहे हैं।

विज्ञापन

https://twitter.com/ShaneRWatson33/status/1655465908717101056?s=20

शेन वॉटसन ने चुने 4 इंपेक्ट प्लेयर

  • फाफ डु प्लेसिस (RCB)
  • यशस्वी जायसवाल (RR)
  • मोहम्मद शमी (GT)
  • पीयूष चावला (MI)

चारों खिलाड़ियों का इस सीजन अब तक का प्रदर्शन

फाफ डु प्लेसिस ने इस सीजन अब तक 10 मैचों में 56.78 की औसत से कुल 511 रन ठोक चुके हैं। वहीं 21 वर्षीय यशस्वी जायसवाल ने भी 11 मैचों में 43.36 की औसत से कुल 477 रन बनाए हैं। जबकि तेज गेंदबाज शमी 11 मैचों में 19 विकेट लेकर पर्पल कैप पर कब्जा जमाए हुए हैं, वहीं सीनियर बॉलर पीयूष चावला ने मुंबई की टीम के लिए 10 मैचों में कुल 17 विकेट निकाले हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ